दुर्ग में पहली बार धर्मांतरण के खिलाफ 3 दिवसीय बड़ा कार्यक्रम; महिलाओं और छोटे बच्चियों ने कलश लेकर निकाला शोभा यात्रा… सैकड़ो की होगी घर वापसी

दुर्ग-भिलाई। छतीसगढ़ के दुर्ग जिले में सभी हिन्दू समाज एक जुट होकर धर्मांतरण के विरुद्ध कई सैकड़ो परिवारो को पुनः उनके समाज और संस्कृति उनके परिवार से जोड़ने हेतु उन सभी की घर वापसी करायी जा रही हैl

यह कार्यक्रम 3 दिवसीय है l जिसके संरक्षक डॉ. राहुल गुलाटी, आचार्य अंशुदेव आर्य, डॉ. मानसी गुलाटी व भुवनेश कुमार साहू है। डॉ. राहुल गुलाटी ने बताया कि, देश में आज समाज और संस्कृति को बाहरी तत्व भिन्न-भिन्न करने का भस्मक प्रयास कर रहे है वहीँ हम उन सभी का घर वापसी करवा रहे है।

यह कार्यक्रम आचार्य ऋषि राजआर्य, आचार्य पंकज भारद्वाज, राजा मौर्य, सतीश साहू, अमर सुराना, रत्न यादव, संतोष व अन्य सभी हिन्दू सर्व समाज के नेतृत्व में किया जा रहा है l कल शाम दुर्ग में सैकड़ो महिलाओं और छोटे बच्चियों ने कलश लेकर कलश शोभा यात्रा निकाला।

इस शोभा यात्रा में ऑल इंडिया प्रोफेशनल कॉंग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर, दुर्ग चैप्टर की अध्यक्ष ममता सिंह, समाजसेवी मंजीत निरंकारी, आचार्य कमल नारायण, वैभव गुप्ता, गुंजा पिंचा, सौरभ साहू, शैलेन्द्र धुरंधर, साकेत गौतम, राकेश धनकर, अंकित तिवारी, अभिनव तिवारी व अन्य ऋषि मुनि व संत प्रमुख रूप से मौजूद थे l

खबरें और भी हैं...
संबंधित

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...