Love Story का हुआ अंत: प्रेमी बना रहा था शादी के लिए दबाव, प्रेमिका ने उठाया खौफनाक कदम

प्रेमी बना रहा था शादी के लिए दबाव, प्रेमिका ने उठाया खौफनाक कदम

मल्टीमीडिया डेस्क। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका ने सुसाइड नोट छोड़ा है. इसमें उसने लिखा है कि उसका प्रेमी शादी करना चाहता था, पर मैं शादी से इनकार कर रही थी. वह जल्द से जल्द शादी करने का दबाव बना रहा था. साथ ही वह मरने की धमकी दे रहा था इस कारण मैं फांसी लगा रही हूं.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. मामला परदेशीपुरा थाने क्षेत्र का है. मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वह आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

मृतक इंटीरियर डिजाइनर थी. पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर कई एंगल से जांच कर रही है. प्रेमी को हिरासत में लेकर उससे भी पूछताछ की जाएगी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

प्रेमी से परेशान होकर युवती ने लगाई फांसी
थाना प्रभारी पंकज द्विवेदी ने बताया कि इलाके में रहने वाली एक युवती ने प्रेमी से परेशान होकर फांसी लगा ली. पीड़िता लंबे समय से युवक के संपर्क में थी और युवक उससे शादी करने की हमेशा बात करता था, लेकिन युवती उसे शादी करने से मना कर देती थी.

इसी बात को लेकर युवक ने युवती को कई बार मरने की धमकी भी दी. मगर, युवती इस धमकी से परेशान हो गई और फांसी लगाकर उसने आत्महत्या कर ली. पुलिस कई एंगल से इस मामले की जांच कर रही है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में 26 से 31 अक्टूबर तक बिजली कटौती,...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सड़क चौड़ीकरण कार्य के चलते 26 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद...

रायपुर प्रेस क्लब फायरिंग केस में बड़ा एक्शन: आरोपी...

रायपुर। राजधानी के मोतीबाग स्थित प्रेस क्लब परिसर में हवाई फायरिंग के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी पलाश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया...

साइबर ठगी की रकम के लेन-देन पर कोर्ट का...

मुंगेली। साइबर ठगी की रकम को बैंक खातों के जरिए ट्रांसफर करने के मामले में मुंगेली की अदालत ने अहम फैसला सुनाया है। सत्र...

कुदरगढ़ दर्शन के लिए निकले परिवार पर टूटा कहर...

कोरिया। रविवार की सुबह कोरिया जिले में हुए सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। चरचा थाना क्षेत्र के...