SEX रैकेट का भंडाफोड़: घर में पति-पत्नी चला रहे थे देह व्यापर, पुलिस ने रेड मारकर मालिक समेत पांच लोगों को किया गिरफ्तार, मकान के अंदर ही रखा जाता था सेक्स वर्कर को

घर में पति-पत्नी चला रहे थे देह व्यापर, पुलिस ने रेड मारकर मालिक समेत पांच लोगों को किया गिरफ्तार

श्रीनगर: जम्‍मू- कश्मीर की हंदवाड़ा पुलिस ने इलाके में चल रहे एक जिस्मफिरोशी के रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुल‍िस ने मकान मालिक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुल‍िस ने पांचों के ख‍िलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई करने में लगी हुई है। ताकि इस नेटवर्क के बाकी लोगों को भी गिरफ्तार किया जा सके।

जानकारी के अनुसार हंदवाड़ा पुलिस को पुख्ता सूचना मिली कि करालगुंड इलाके में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। एक व्यक्ति अपने मकान में अपनी पत्नी के साथ मिलकर इस धंधे को चलाता है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की तरफ से मकान में छापा मारा गया। छापे के दौरान पुलिस ने रैकेट का भंडाफोड़ किया। मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पुल‍िस ने मकान मालिक शबीर अहमद वार उसकी पत्नी, ग्राहक रईस अहमद, बिलाल अहमद शेख और एक महिला सेक्स वर्कर को अरेस्‍ट कर ल‍िया। मौके से पुलिस को 47 हजार रुपये कैश बरामद हुए। पुलिस सभी को पकड़कर थाने में ले गई। कड़ी पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि वह काफी समय से मकान में रैकेट को चला रहे है। उसने बताया कि वह ग्राहकों को बाहर से लेकर आते हैं। मकान के अंदर ही सेक्स वर्कर को रखा होता है। जिन्हें पैसे लेकर ग्राहकों को दिया जाता है।

पुलिस को उनके पास से काफी फोन नंबर बरामद हुए हैं। पुलिस उन नंबरों की जांच करने में लगी हुई है। उसके बाद पता चलेगा कि कितनी युवतियां उनके संर्पक में हैं। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल करालगुंड पुलिस थाने में उनके खिलाफ एफआईआर नंबर 37 में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की जांच करने में लगी हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में फूड पॉइजनिंग की...

CG कवर्धा, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंडरिया विकासखंड स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या...

छत्तीसगढ़ शाला प्रवेशोत्सव 2026: दुर्ग में खुलेगा NEET-JEE हॉस्टल...

रायपुर/दुर्ग: "शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रभावना का विकास करना है।"...

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...

डॉ. अजय कौशिक बने बिलासपुर के नए DEO, स्कूल...

बिलासपुर, 20 जुलाई 2026। बिलासपुर जिले के स्कूल शिक्षा विभाग से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में नए...