Viral Video: साड़ी की सेल में उमड़ी थी महिलाओं की भीड़… अचानक दो औरतों में हो गई ढिशूम-ढिशूम… वायरल हुआ वीडियो, देखिए

Crowd of women gathered in the sale of saree

वायरल डेस्क। जब भी कभी मार्किट में किसी सामान की सेल लगती है, तो उसे खरीदने वालों की भीड़ लग जाती है। खासतौर से जब बात कपड़ों और साड़ी की हो, तो यह भीड़ और भी ज्यादा बढ़ जाती है। हालांकि, इस भीड़ में कभी-कभी कुछ घटनाएं भी घटित हो जाती है। एक ऐसी ही वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसे देखने के बाद लोग पूरी तरह से हैरान हो गए है।

पसंदीदा कपड़े को लेकर हुई भयंकर लड़ाई
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक साड़ी सेल इवेंट के दौरान काफी सारी महिलाएं साड़ी खरीद रही होती है। इन्ही में मौजूद दो महिला को एक ही कपड़ा पसंद आ जाता है। जिस कारण उस कपड़े को खरीदने के लिए पहले तो दोनो के बीच बहस होने लगती है और फिर इसके कुछ ही सेकेंडो बाद दोनों की यह बहस फिजिकल लड़ाई में बदल जाती है।

इस लड़ाई में दोनों ही औरत एक-दूसरे के साथ हाथापाई करने लग जाती है। इतना ही नहीं, इस लड़ाई में दोनों महिला एक-दूसरे के बाल पकड़कर एक दूसरे को चांटा लगाने लग जाती है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि इस लड़ाई को रोकने के लिए एक पुलिसकर्मी आगे भी आया, लेकिन महिला की लड़ाई को रोकने के लिए उसे काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि, काफी लोगों के बीच बचाव करने के कारण इस लड़ाई को शांत कराया गया।

वीडियो को देखकर हैरान हुए लोग
सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस वीडियो को अबतक ढाई लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसके साथ ही इस वीडियो पर हजार से ज्यादा लाइक भी आ चुके हैं। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “दिखाता है कि उनकी साड़ियों की कितनी मांग है. इस वीडियो को एक विज्ञापन के रूप में दिखाया जा सकता है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “मुझे यह देखने में मजा आया, जो साड़ी खरीद रहे थे वह अचानक से झगड़ा देखने में इंटरेस्ट लेने लगे कि क्या हो रहा है।”

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...

72 दिन बाद अमित भंडारी हत्याकांड का खुलासा, प्रेमिका...

जांजगीर-चांपा। जिले के कोसा गांव में करीब 72 दिन पहले हुए बहुचर्चित अमित भंडारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के...

कांग्रेस ने निर्मल कोसरे को दी बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़...

रायपुर। कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए भिलाई-चरौदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अनुसूचित जाति (SC) विभाग...

CG News: छेड़छाड़ से परेशान कॉलेज छात्रा ने खाया...

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ और लगातार परेशान किए जाने से तनाव में आई 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की चूहामार दवा खाने के...