दुर्ग के ATM में चोरी के प्रयास का वीडियो: शहर के बीचो-बीच इस बैंक के ATM में घुसा युवक… तोड़फोफ किया और साथ ले गया CCTV कैमरा और साउंड बॉक्स, पुलिस ने किया गिरफ्तार; देखिए वीडियो

दुर्ग। दुर्ग जिल के में कल बड़ी चोरी की वारदात टल गई। दरहसल दुर्ग ग्रीन चौक में स्थित महाराष्ट्र बैंक ऑफ़ इंडिया के ATM में एक युवक द्वारा तोड़फोड़ कर पैसे चोरी करने का प्रयास किया गया। पूरी घटना CCTV कैमरा में रिकॉर्ड हो गई। चोर जब पैसे निकलने में विफल रहा तब उसे वहां मौजूद CCTV कैमरा और साउंड बॉक्स चोरी कर ले गया। युवक को पुलिस ने पकड़ लिया है।

मोहन नगर पुलिस ने बताया कि बीती रात दुर्ग स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्रा के एटीएम में रात को चोरी कर फरार हो गया था। सूचना मिलने पर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने चोरी करने वाले आरोपी राम नगर वार्ड नंबर 1 उरला दुर्ग का निवासी रविराम साहू 35 वर्ष पकड़ लिया। आरोपी से पूछताछ में पुलिस को बताया की महिला समृद्धि मार्केट में चौकीदारी करता था।

आरोपी एटीएम को चोरी करने आया था लेकिन उसके रुपये निकलने में असफल होने पर एटीएम के कैमरा और साउंड बॉक्स को निकाल कर ले गया था। बैंक मैनेजर के मुताबिक एटीएम में करीब 20 लाख रुपये था। आरोपी एटीएम तोड़ने में कामयाब हो जाता तो बड़ी घटना हो जाती। आरोपी से 27 हज़ार रुपये जप्त किया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 457,380,427 के तहत कार्रवाई की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...