भिलाई के आचार्य डॉ.महेशचन्द्र शर्मा के चिन्तन का आकाशवाणी में 4 और 6 मई को प्रसारण; जानिए समय

भिलाई। साहित्य मनीषी लेखक और सांस्कृतिक चिन्तक आचार्य डॉ. महेशचन्द्र शर्मा के दो चिन्तन आलेखों के प्रसारण आकाशवाणी के रायपुर एवं सरायपाली केन्द्र से होंगे। देश – विदेश के अनेक सफल शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण करचुके डॉ. शर्मा के 400 से अधिक लोकप्रिय लेख, आलेख, समीक्षालेख, शोधालेख और ललितलेख भी प्रकाशित हैं।

उनकी दस पुस्तकें भी ससम्मान प्रकाशित हैं। साहित्य और शिक्षा के सर्वोच्च राज्य अलंकरण आदि सम्मानों से अभिनन्दित आचार्य शर्मा के चिन्तन में पाँच दशक के पठन-पाठन, शोध और लेखन के स्पष्ट प्रभाव का अनुभव होता है। 04 मई को प्रातः 6.30 बजे चिन्तन में ” जियें और जीने दें ” और 06 मई को इसी समय चिन्तन में ” धरती की धरोहर शान्ति है ” आलेखों के प्रसारण होंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...