छत्तीसगढ़ में 3 मई तक कर सकते है पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाईन आवेदन… इनको मिली 5 दिन की अधिक छूट; पढ़िए डीटेल

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप जिले में संचालित मान्यता प्राप्त समस्त शासकीय एवं अशासकीय विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, इंजीनियर कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पॉलीटेक्निक एवं आई.टी.आई. में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी जो पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते है ऐसे विद्यार्थियों के लिए Postmatric-scholarship.cg.nic.in पोर्टल पर शिक्षा सत्र 2022-23 हेतु ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन के लिए 3 मई 2023 तक तिथि वृद्धि किया गया है।

छ.ग. राज्य के बाहर अध्ययनरत, दुर्ग जिले के निवासी विद्यार्थी छात्रवृत्ति हेतु 4 मई से 8 मई 2023 तक पोर्टल में ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने समस्त प्राचार्य को संबंधित शैक्षणिक संस्था में अध्ययनरत पात्रता रखने वाले अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के ऑनलाईन छात्रवृत्ति आवेदन को समस्त प्रक्रिया पूर्ण कर सहायक आयुक्त आदिवासी कार्यालय दुर्ग में निर्धारित तिथि तक जमा सुनिश्चित करने कहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पीएम विकास और कौशल से अवसर तक: अल्पसंख्यक समुदायों...

नई दिल्ली। कई परिवारों के लिए आर्थिक प्रगति किसी बड़े व्यवसाय या उच्च वेतन वाली नौकरी से शुरू नहीं होती। यह एक हुनर, एक...

भिलाई में कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी की बेनामी संपत्ति...

दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला घोटाले से जुड़े मामले में आयकर विभाग रायपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने भिलाई के...

चौक पर जन्मदिन मनाना पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष समेत...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। अमरकंटक चौक पर देर रात जन्मदिन समारोह के दौरान भीड़ जुटाने और सार्वजनिक मार्ग पर आवागमन बाधित होने के मामले में गौरेला पुलिस...

कक्षा 6वीं के हिंदी पेपर में बड़ी लापरवाही, 3...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कक्षा 6वीं की तिमाही परीक्षा के हिंदी के प्रश्नपत्र में...