CG – थाने में हाईवोल्टेज ड्रामा! कांग्रेस नेता और IPS अधिकारी के बीच हाथापाई… कोतवाली में कांग्रेसियों का लगा जमावड़ा… जमकर हुआ बवाल, जानिए क्या है पूरा मामला

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से बड़ी खबर आ रही है। जगदलपुर शहर कोतवाली में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ आईपीएस शहर निरीक्षक विकास कुमार का विवाद हो गया। विवाद की वजह मामूली थी लेकिन इस बीच सीएसपी ने कांग्रेस कार्यकर्ता को थप्पड़ जड़ दिया। इस पर उसने सांसद प्रतिनिधि एवं अन्य कार्यकर्ताओं को बुलवाया, जिसके बाद सांसद प्रतिनिधि से भी सीएसपी का विवाद हुआ और सीएसपी ने सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य के साथ भी मारपीट करने का कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है।

दरअसल, कांग्रेस नेता सुशील मौर्य का कहना है कि, हमारे कांग्रेस के कार्यकर्ता महेश द्विवेदी ने मुझे कॉल कर बताया कि सिटी कोतवाली में CSP विकास कुमार ने मुझे एक लात मार दी है। जिसके बाद मैं थाने पहुंचा। CSP से पूछा आपने उसे लात कैसे मार दी, तो CSP का जवाब रहा कि वो गुटखा खा कर आया है और मारूंगा। जिसके बाद मैंने कहा कि यदि उसने गुटखा खाया है तो मना कर दीजिए कि परिसर में गुटखा खाकर न आए। लेकिन लात मारना यह कहां तक सही है।

इसके बाद सीएसपी ने मुझे भी मारने की धमकी दी। थोड़ी देर बाद CSP, और 2 TI के साथ मैं रूम में अकेला था। CSP के साथ बहसबाजी हुई। उन्होंने मुझपर भी हाथ उठा दिया। मेरे साथ भी हाथपाई हुई है। हालांकि इस संबंध में पुलिस अधिकारियों की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

इस मामले के बाद एकाएक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की भीड़ थाना परिसर में उमड़ने लगी। जमकर हंगामा किया गया। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की मांग थी कि सीएसपी उनसे माफी मांगे जिसके बाद ही मामला शांत होगा। वहीं जगदलपुर ASP निवेदिता पॉल ने कहा कि, अंदर लगे CCTV फुटेज को खंगाला जाएगा। जिसके बाद कांग्रेसियों ने भी तीन दिन का समय दिया है। फिलहाल मामला शांत हो गया है।

उधर, CSP विकास कुमार (IPS) की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधिकारियों ने उन्हें सिटी कोतवाली प्रभारी के चेंबर में ही बैठाया गया था। बाहर में जवानों की तैनाती की गई थी। कांग्रेसी कार्यकर्ता लगातार थाना परिसर के अंदर घुस रहे थे और CSP को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए ASP, DSP के अलावा आस-पास के थाना के थाना प्रभारियों को भी मौके के लिए बुला लिया गया था

इस मामले की जानकारी मिलते ही जगदलपुर विधानसभा से MLA रेखचंद जैन और कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रजीव शर्मा भी मौके पर पहुंचे थे। बाद में काफी हंगामे के बाद मामला शांत हुआ है

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...