माइलस्टोन जूनियर भिलाई में पैरेंट ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन… अभिभावकों ने स्कूल प्रांगण का किया निरीक्षण, अपने बच्चों की टीचर्स से भी मिले

भिलाई। माइलस्टोन जूनियर, जुनवानी में शनिवार 29 अप्रैल 2023 को अभिभावक उन्मुखीकरण कार्यक्रम रखा गया। जिसमें कक्षा पहली, तीसरी और छठवीं के बच्चों के अभिभावक गण आए। उनके लिए यह कार्यक्रम रोचक और ज्ञानवर्धक रहा। अभिभावकों ने विद्यालय प्रांगण का निरीक्षण किया और अपने बच्चों की शिक्षिकाओं से मिले।

इस कार्यक्रम में विद्यालय में मिलने वाले सुविधा और सुरक्षा के बारे में जाना। बच्चों की बुद्धिस्तर के विकास के लिए किए जाने वाली कार्य विधियों का संज्ञान लिया। अभिभावक इस प्रकार की जानकारी को प्राप्त करके बहुत प्रसन्न थे और अपने बच्चों के लिए ऐसा माहौल देखकर सुरक्षित महसूस कर रहे थे। कार्यक्रम शाला निर्देशक ममता शुक्ला और शाला प्रधानाचार्या सरोज नायक के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान अभिभावक और बच्चे बहुत उत्साहित नजर आ रहे थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...