CG BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा, 10 की दर्दनाक मौत… कई महिलाएं और बच्चे शामिल; शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे तभी ट्रक ने… एक का सर धड़ से अलग

धमतरी, बालोद। इस वक्त की बड़ी खबर छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से निकल कर सामने आ रही है। जहां शादी समारोह मैं शामिल होने जा रहे 10 लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है और वही एक छोटी बच्ची घायल बताई जा रही है। शादी की खुशियां गम में बदल गई है। बताया जा रहा है कि 1 बोलेरो में 11 लोग सवार होकर जगतारा बारात के लिए जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक, धमतरी जिले के सोरेम गांव का साहू परिवार कांकेर जा रहा था।

बुधवार रात को करीब 9.30 बजे इनकी गाड़ी नेशनल हाईवे-30 पर बालोद के जगतरा पहुंची। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मार दी। मौके पर ही एक बच्चे, 5 महिला और 4 पुरुषों की मौत हो गई। फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है। इसी समय तेज रफ्तार ट्रक बोलेरो के ऊपर चढ़ गई और कुचलते हुए निकल गई। इसके चलते यह हादसा हुआ। दुर्घटना स्थल पर शवों का अंबार लग गया। किसी का हाथ कट गया तो किसी का सर धड़ से अलग हो गया। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल है।

ये हादसा बालोद जिले के धमतरी-कांकेर नेशनल हाइवे पर जगतरा के पास हुआ है। जानकारी के मुताबिक धमतरी के सोरम के बुलेरो सवार लोग चारामा इलाके के मरकाटोला शादी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उसी दौरान ट्रक कांकेर से धमतरी के तरफ आ रहे ट्रक और बुलेरो में एक्सीडेंट हो गया। वहीं सूचना मिलने के बाद तुरंत पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची कर शवों को अस्पताल भेजा गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...