पुष्पा बनीं जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष: शालिनी के निधन के बाद खाली हुई थी सीट…पुष्पा के पति हैं सरपंच

भिलाई। जिला पंचायत दुर्ग में अध्यक्ष पद के लिए चार मई को चुनाव हुआ। शालिनी रिवेंद्र यादव के निधन के बाद अध्यक्ष पद की कुर्सी थी। अब इस कुर्सी पर कांग्रेस समर्थित पुष्पा यादव बैठेंगी। गुरुवार को हुए चुनाव में पुष्पा यादव को जीत मिली। भाजपा की ओर से हर्षा लोकमणी चंद्राकर अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की। उन्हें भाजपा ने उम्मीदवार बनाया, लेकिन बहुमत कांग्रेस की होने की वजह से हर्षा चुनाव हार गईं। बताया गया कि, पुष्पा यादव को सात वोट मिले, जबकि हर्षा को चार वोट ही मिले। शालिनी रिवेंद्र यादव के निधन के बाद यहां अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ और इस पद के लिए पुष्पा यादव चुनी गईं।

आपको बता दें कि, अध्यक्ष चुनाव जीतने के बाद पुष्पा यादव को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, गिरीश देवांगन, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र साहू, मेयर निर्मल कोसरे, अहिवारा विधायक व मंत्री गुरू रूद्रकुमार के प्रतिनिधि अमन सिंह मौजूद रहें। आपको यह भी बता दें कि पुष्पा के पति भुवनेश्वर यादव मंत्री गुरू रूद्रकुमार से जुड़े हुए हैं। वे सिरसा पंचायत के सरपंच भी हैं। वहीं जेवरा-सिरसा क्षेत्र से पुष्पा यादव जिला पंचायत सदस्य हैं। अब अध्यक्ष का जिम्मा संभालेंगी। इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, अपर कलेक्टर पदमनी भोई, प्रवीण वर्मा, अभय सिंह, गिरीश देवांगन, राजेंद्र साहू, निर्मल कोसरे, अमन सिंह उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...