CG बिग ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में 12 हजार से ज्यादा शिक्षकों की होगी भर्ती… विभाग ने जारी किया नोटिफिकेशन… इस दिन से भरे जाएंगे ऑनलाइन आवेदन, पढ़िए डिटेल्स

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का लम्बे समय से इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। शिक्षकों के 12489 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके अंतर्गत सहायक शिक्षकों के 6285, शिक्षकों के 5772 और व्याख्याता के 432 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 6 मई से आवेदन किए जा सकेंगे। व्यापमं द्वारा परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने एक मई को अपने आदेश में राज्य सरकार को भर्तियों के लिए 58% छूट दी है। इस फैसले के तत्काल बाद सीएम भूपेश बघेल ने मुख्य सचिव, डीजीपी, पीएससी अध्यक्ष, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव आदि की बैठक लेकर मिशन मोड पर भर्तियां शुरू करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद पीएससी और व्यापमं के साथ सभी विभागों ने अपने अपने स्तर पर लंबित परिणाम और नियुक्तियां शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...