CG जॉब्स: 8 मई को रायपुर में जॉब फेयर का आयोजन… 10वीं पास भी कर सकते है अप्लाई… 8 हजार से 30 हजार तक मिलेगी सैलरी

रायपुर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के उपलब्ध कराने के लिए 8 मई को जिला रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर रायपुर में होगा। यह जॉब फेयर सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। इस जॉब फेयर के माध्यम से स्काईनेट सर्विसेस मुस्कान कन्स्लटेंसी एवं तिरूपति कॉर्पोरेशन इण्डिया लिमिटेड, रायपुर द्वारा द्वारा 10वीं,12वीं,स्नातक(बी.एस.सी. बी.कॉम आदि), आई.टी.आई फिटर,वायरमैन,इलेक्ट्रिशियन,ऑटोमोबाईल डिप्लोमा सिविल,मैकेनिकल,आई.टी. आदि उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती होगी।

इन पदों के लिए प्रतिमाह 8 से 30 हज़ार वेतनमान पर ऑफिस ब्वॉय, ड्रायवर यू.पी.एस इंजीनियर,सेल्स मैनेजर,एक्सीक्यूटीव एकाउंटेंट,टेलीकॉलर,गार्ड हैल्पर, वायरमैन,सिविल इंजीनियर,फिटर,सर्विस इंजीनियर आदि के विभिन्न पदों पर भर्ती अनुभवी आवेदकों को प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी।जॉब फेयर में सम्मिलित होने योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर उपस्थित हो सकते है।इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...

युवा वकील की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे पर...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे युवा वकील सौरभ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। उनका शव कमरे में...

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...