नशे का एक और बड़ा सौदागर चढ़ा सुपेला पुलिस के हत्थे: आकाश गंगा सब्जी मण्डी के पास आरोपी करता था नशीली दवाई की बिक्री…. 7005 नग नशीली दवाईयों का जखीरा जप्त…. NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई

भिलाई। दुर्ग पुलिस एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा जिले में नशीली दवाइयों के अवैध बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आरोपी पर शिकंजा कसा जा रहा है। ज्ञात हो कि पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग, डाॅ. अभिषेक पल्लव द्वारा नशीली दवाईयों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत नशीली दवाईयों के बिक्री करने वाले व्यक्तियों को चिन्हांकित कर उनकी गतिविधियों पर निगाह रखते हुए कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुए थे। निर्देश प्राप्ति पश्चात ही सुपेला पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित कर नशे के कारोबार को जड़ से समाप्त करने अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है। पूर्व कार्यवाही में प्राप्त साक्ष्य एवं मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि आकाश गंगा सब्जी मण्डी बस स्टैण्ड के पास एक व्यक्ति नशीली दवाई बिक्री करने आने वाला है।

इस बात की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर, निखिल राखेचा के मार्गदर्शन में सुपेला पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर रवाना हुए। संदेही के आने वाले स्थान के आस-पास सिविल ड्रेस में पुलिस तैनात कर निगाह रखा जा रहा था, इसी दौरान बताये गये हुलिया के आधार पर संदेही को घेराबंदी कर पकड़ा गया। संदेही के कब्जे से ALPRAZOLAM TABLETS एवं SPASTRANCAN PLUS CAPSULE एक कार्टून व कैरी बैग में कुल 7005 नग को जप्त करते हुए आरोपी जिआउल अलीम उर्फ जिया को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया। इस कार्यवाही से नशीली दवाईयों का व्यापार करने वाले लोकल नेटवर्क के एक बड़ी कड़ी को पुलिस ने ध्वस्त करने में सफलता पाई है। आरोपी से पुछताछ में आरोपी ने महत्वपूर्ण खुलासे किये है, जिससे उम्मीद है कि बहुत जल्द दुर्ग जिले के नशे के सौदागरो का लोकल नेटवर्क के साथ-साथ अंतराज्यीय गिरोह को भी पकड़ने में पुलिस को सफलता मिलेगी।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा, उप निरीक्षक लखेश गंगेश, प्रधान आरक्षक राकेश राय, आरक्षक जुनैद सिद्दीकी, उपेन्द्र सिंह, विशाल सिंह, कपिल चैधरी, सुरेन्द्र गिरी, श्यामजी मिश्रा, अभय शुक्ला का विशेष योगदान रहा।

पुलिस के द्वारा की गई कार्यवाही:-

धारा:- 8, 21, 27(क) एनडीपीएस एक्ट
जप्ती:- 01. ALPRAZOLAM TABLETS 4125 नग कीमती 10012 रूपये 02. SPASTRANCAN PLUS CAPSUL 2880 नग कीमती 10012 रूपये कुल 7002 नग कैप्सुल नगदी रकम 250 रूपये जुुमला कीमती 28982 रूपये

गिरफ्तार आरोपी:- जिआउल अलीम उर्फ जिया पिता मंशुर अलीम माफिदार उम्र 37 साल निवासी सुभाष नगर, तलवार बिल्डींग रमेश ठेकेदार के पास पद्मनाभपुर जिला दुर्ग छ.ग.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...