दुर्ग में ऑनलाइन जॉब के चक्कर में ठगी का शिकार हो गए शिक्षक: टेलीग्राम में जॉब देने का दिया झांसा, अलग-अलग किश्तों में खाते से कर दिए 2.19 लाख पार

भिलाई। दुर्ग में ऑनलाइन जॉब के नाम पर शिक्षक से ठगी करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज किया है।

दुर्ग कोतवाली पुलिस ने बताया कि गली नंबर 5 वार्ड 36 गंजपारा दुर्ग निवासी शिक्षक अतुल कुमार सोनी के मोबाइल पर अज्ञात तनूजा, टेलीग्राम आईडी, रश्मि कपूर के द्वारा मोबाईल फोन से पार्ट टाईम आन लाईन जॉब करने का झांसा देकर अलग-अलग किश्तों में पीड़ित के खाते से कुल 2 लाख 19 हजार रुपए का ठगी किया है।

पीड़ित के वाट्सअप नंबर पर पार्ट टाइम ऑनलाइन जॉब का ऑफर का मैसेज भेजा गया। पीड़़ित ने जब उसके मोबाइल पर मैसेज आने के बाद नाम पूछने पर एक्सेट टेक्नॉलिजी प्राइवेट लिमिटेड से तनुजा नाम बताया गया। उसके बाद अज्ञात ने पीड़ित को झांसा देते हुए यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करने पर 25 से 50 रुपये मिलने की बात कही। उसका भी लिंक अतुल सोनी के मोबाइल पर भेजा गया। आरोपी ने पीड़ित को चैनल सब्सक्राइब करने को कहा तब सब्सक्राइब टास्क पूरा किया। इसके एवज में 150 रुपये मिलने का लालच दिया। इसके लिए पीड़ित को बताया गया कि रिसेप्शन रश्मि से बात करनी होगी। पीड़ित ने रुपए की लालच में आरोपियों द्वारा बताए गए नियम को फालो करता चला गया। इसके बाद पीड़ित से एक बड़ी रकम का डिमांड की गई। जिसमें 30-40 प्रतिशत लाभ होने के साथ लौटाने का झांसा दिया गया। इस तरह ऑनलाइन ठगी किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

NH-53 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई कार,...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर बावनकेरा चौक के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। संबलपुर से लौट रही एक...

माता हासी देवी की 200वीं जयंती : राष्ट्रपति मुर्मु...

रायपुर। पूज्य शदाणी दरबार की 5वीं पीठाधीश माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती के अवसर पर रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी...

रायपुर में हाई अलर्ट के बीच बड़ी वारदात :...

रायपुर। राजधानी में हाई अलर्ट के बीच चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। हीरापुर इलाके में बदमाशों ने एक इस्पात फैक्ट्री को...

रायपुर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू : लोकभवन में 200...

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर गुरुवार को रायपुर पहुंचीं। रायपुर एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और...