फ्लाइट में बिच्छू: एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में महिला यात्री को बिच्छू ने काटा… मचा हड़कंप… एयरलाइन ने बयान जारी कर कही ये बात

मल्टीमीडिया डेस्क। एयर इंडिया की नागपुर से मुंबई जाने वाली एक फ्लाइट में यात्री को बिच्छू ने काट लिया। हालांकि, इस घटना में यात्री की जान बचा ली गई और वह अब बिल्कुल ठीक हैं। एयर इंडिया ने इस मामले में एक बयान भी जारी किया है। बताया गया है कि यह घटना 23 अप्रैल को हुई, जिसकी पुष्टि अब हुई है।

एयर इंडिया फ्लाइट में हुआ क्या?
बताया गया है कि नागपुर-मुंबई फ्लाइट में बिच्छू ने एक महिला यात्री को काटा था। इसके बाद पैसेंजर को तुरंत ही चिकित्सा मुहैया कराई गई और विमान के लैंड होते ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बयान के मुताबिक, “लैंडिंग के बाद यात्री को तुरंत एयरपोर्ट पर एक डॉक्टर ने देखा और फिर बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।” बयान में कहा गया कि फ्लाइट से लेकर अस्पताल तक एयर इंडिया के अधिकारी लगातार यात्री के साथ रहे और डिस्चार्ज तक उनका पूरा ख्याल रखा।

एयर इंडिया ने बताया कि इस घटना के बाद एयर इंडिया की इंजीनियरिंग टीम ने विमान का निरीक्षण किया। टीम ने पूरे प्रोटोकॉल के साथ विमान की छानबीन की और बिच्छू को बाहर किया। इसके बाद प्लेन की सफाई की गई। एयरलाइन ने इस घटना के लिए यात्री से माफी भी मांगी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिग ब्रेकिंग: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क...

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आगामी 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में 'शुष्क दिवस' (Dry Day) रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...

पिरदा गांव की जमीन का नहीं होगा अधिग्रहण, विधायक...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की प्रस्तावित आवासीय कॉलोनी के लिए चिन्हांकित पिरदा गांव की जमीन का अधिग्रहण अब नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों की...