भिलाई में LIC एजेंट की मिली सड़ी-गली लाश: फंदे से झूल रही थी डेड बॉडी… बदबू से हुआ खुलासा, 3-4 दिन पहले…

3-4 दिन पहले सुसाइड का लगाया जा रहा है अनुमान

भिलाई। भिलाई में एक और सुसाइड का मामला सामने आया है। दिन दयाल कॉलोनी खमरिया में एलआईसी एजेंट व प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले शक्स की तीन से चार दिन पुरानी सड़ी गली लाश फांसी पर लटकी मिली है। लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पुलिस को आसपास के लोगो ने कमरे से बदबू आने पर दी थी।

मौके पर पहुची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। शव पूरी तरह सड़ चुका था। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। स्मृति नगर पुलिस ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय कॉलोनी के किराए के मकान में रहने वाला अनुपम तिवारी उम्र 42 वर्ष का शव फांसी पर लटकी मिली। शव 3-4 दिन पहले का हो सकता है। बदबू के कारण कमरे को पूरी तरह से अभी जांच नही किया गया।

कमरे में जांच करने के बाद ही सुसाइड नोट आदि की जानकारी पुलिस को मिल पाएगी। अनुपम एलआईसी और जमीन के प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करता था। मकान में अकेले रहता था। अधिक जानकारी जांच के बाद ही पता चल पाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...