वीडियो में कैद हुई मौत: दुर्ग में काम से लौट रहे बाइक सवार मजदुर की सड़क हादसे में मौत… हेलमेट से शायद बच जाती जान, जानिए हादसे की वजह… वीडियो आया सामने; देखिये

दुर्ग। दुर्ग में एक बार फिर सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। मामला दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू किया है। पुलिस के अनुसार गया नगर पानी टंकी के पास रहने वाला राहुल दास मानिकपुरी अपनी बाइक से शिक्षक नगर गार्डन के पास से निकल रहा था। इस दौरान सड़क पर रेती बिखरा पड़ा था। बाइक स्लीप होने पर युवक नीचे गिर पड़ा और सड़क पर देर तक घायल अवस्था में पड़ा रहा।

आसपास के लोगों ने डॉयल 112 को घटना की सूचना दी। शरीर पर विभिन्न जगह चोट लगने से युवक की मौत होना बताया जा रहा है। मृतक अपने परिवार में इकलौता था। बचपन से ही राहुल अपनी मौसी के यहां रहकर मजदूरी का काम किया करता था। बीती रात राहुल काम से लौट रहा था। तब बिल्डिंग निर्माण करने के लिए मटेरियल सड़क पर गिराया गया था। जिसके चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। शव को पुलिस ने पीएम के लिए भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारतमाला घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई : EOW ने...

धमतरी। भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने धमतरी शहर के आमापारा स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी।...

सेलुद के पूर्व उप सरपंच ने फांसी लगाकर की...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत सेलुद गांव के पूर्व उप सरपंच तारेंद्र बंछोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक...

CG News : भाई को बंधक बनाकर युवती से...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : सभी टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य तीन...

रायपुर। मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए हर साल की तरह इस वर्ष भी देश के अधिकांश टाइगर रिजर्व,...