CG ब्रेकिंग – प्रेमी जोड़े की मिली लाश: होटल के कमरे में फंदे से लटक कर प्रेमी-प्रेमिका ने दी जान; सुसाइड नोट में लिखा- हम अपनी मर्जी से मर रहे…परिजनों को परेशान न किया जाए… फांसी लगाने के एक दिन पहले से रुके हुए थे दोनों

होटल के कमरे में फंदे से लटक कर प्रेमी-प्रेमिका ने दी जान

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक होटल में उस वक़्त सनसनी फ़ैल गई जब वहां के एक कमरे में ठहरे हुए दो लोगो की लाश फंदे पर लटकती हालत में देखी गई। इसकी सूचना होटल मालिक ने फौरन पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया और कमरे को सील कर होटल स्टाफ से पूछताछ शुरू की। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, युवक दीपक कुमार (24 वर्ष) तिलकेजा का रहने वाला था। उसका अफेयर प्रियंका टंडन (22 वर्ष) जो डीपरापारा पहन्दा निवासी थी, उसके साथ चल रहा था। दोनों ने चंदेला होटल में कमरा नंबर 302 बुक किया था। मंगलवार को जब युवक-युवती काफी देर तक बाहर नहीं निकले, तो होटल स्टाफ को शक हुआ। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पुलिस पहुंची। कमरा अंदर से बंद था, वहीं खिड़कियां भी लगी हुई थीं। इस पर खिड़की को तोड़कर होटल के कर्मचारी को अंदर भेजा गया, तो उसने देखा कि प्रेमी जोड़ा फांसी पर लटका हुआ है। उसने तुरंत दरवाजा खोला, जिसके बाद पुलिस कमरे के अंदर आई। शवों को फांसी के फंदे से उतार लिया गया है। उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए गए हैं। होटल स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है।

घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें प्रेमी जोड़े ने लिखा है कि वे अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहे हैं, इसलिए उनके परिजनों को परेशान नहीं किया जाए। युवक के परिजनों ने बताया कि काम की तलाश में दीपक सोमवार दोपहर को निकला था। देर रात होने के बाद भी जब वो घर नहीं पहुंचा, तो उसे फोन लगाया, लेकिन उसका नंबर बंद था। युवक भैसमा कॉलेज में पढ़ता था। वहीं युवती के परिजनों ने बताया कि वो कम्प्यूटर की पढ़ाई कर रही थी। परिजनों ने बताया कि उन्हें युवती के प्रेम प्रसंग के बारे में कोई जानकारी नहीं थी

पुलिस ने बताया कि कमरे से मिले दस्तावेज से युवक-युवती की पहचान हुई है। फिलहाल परिजनों और होटल स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। सुसाइड नोट की भी जांच की जा रही है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायगढ़ के खर्राघाट को मिलेगी नई पहचान : मंत्री...

रायगढ़। सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल में रायगढ़ के खर्राघाट को नया स्वरूप देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया...

झीरम घाटी केस में बड़ा मोड़ : 10 दोषियों...

बिलासपुर। बहुचर्चित झीरम घाटी मामले में NIA की विशेष अदालत के फैसले के खिलाफ अब कानूनी लड़ाई हाईकोर्ट पहुंच गई है। मामले में मृत्युदंड...

ग्रेटर नोएडा बस हादसा : CM साय ने जताया...

रायपुर। ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में आग लगने से हुई जनहानि पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख व्यक्त...

बस्तर में बारिश का कहर : आज से सभी...

बस्तर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय गहरे अवदाब के असर से छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं। खासकर दक्षिण छत्तीसगढ़ के बस्तर...