ED ने सीज किया 28 करोड़: शराब घोटाला मामले में भिलाई के व्यापारी पप्पू ढिल्लन के पास मिले 52 लाख कैश, 27.5 करोड़ की FD को ईडी ने किया सीज

भिलाई। भिलाई के रहने वाले कारोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्लन उर्फ पप्पू ढिल्लन को ED ने आज गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया था। 2000 करोड़ के शराब घोटाले को लेकर ED ने रायपुर मेयर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर को पहले ही हिरासत में रखा है। आपको बताते चलें, शराब घोटाले में यह तीसरी गिरफ्तारी है।

रायपुर की विशेष अदालत में शराब कारोबारी को पेश किया गया, जहां से उसे 4 दिन की रिमांड पर भेजा गया है। गुरुवार को सुबह दुर्ग पहुंची ED की टीम ने भिलाई स्थित पप्पू के घर पर छापेमारी करके उसे हिरासत में लिया और फिर काफी देर तक पूछताछ की गई। ED ने कोर्ट से पप्पू ढिल्लन को 14 दिन की रिमांड पर लेने की मांग की थी।

शराब कारोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्लन उर्फ पप्पू ढिल्लन के बैंक खातों में जमा 27.5 करोड़ की फिक्स डिपॉजिट सीज कर ली है। साथ ही, जांच के दौरान 52 लाख कैश मिले थे, उसे भी सीज कर लिया गया है।

ईडी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि ढिल्लन ने शराब के अवैध पैसे को कर्ज को कर्ज लिया और फिक्स डिपॉजिट के रूप में अपने खातों में जमा कर लिया। उसने अवैध धंधे से मिलने वाली राशि को अपने बैंक खातों में जमा करने की अनुमति देने के साथ ही अपने फर्म्स को भी इस्तेमाल करने की इजाजत दी। ईडी की टीम जब ढिल्लन के घर पर छापा मारने गई थी, तब ड्रोन कैमरे के जरिए निगरानी की जा रही थी। ईडी ने ढिल्लन को शराब के अवैध धंधे का मुख्य बेनिफिशयरी बताया है। वहीं, एक अन्य आरोपी नितेश पुरोहित उर्फ अप्पू को अवैध पैसे का हैंडलर बताया है, जिसके जरिए पैसे का मूवमेंट होता था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...

तालाब में डूबने से तीन मासूम सहेलियों की मौत,...

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। अलगू तालाब में नहाने गई तीन मासूम सहेलियों...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...