ये कहानी प्रेरणा देने वाली: शहीद नारायण सोढ़ी को मिला राष्ट्रपति द्वारा सेना का सर्वोच्च सम्मान कीर्ति चक्र… बीजापुर पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में दी थी जान की कुर्बानी; शहीद के चारो भाई देश की सुरक्षा में तैनात

भिलाई। कीर्ति चक्र हासिल करना हर जवान का सपना होता है नक्सल ऑपरेशन में सर्वोच्च साहस और बलिदान के लिए अमर शहीद जवान को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जाता है। बीजापुर जिले के टेकलगुडेम में हुए पुलिस-नक्सली हमले में मुठभेड़ के दौरान शहीद जवान नारायण सोढ़ी वीरगति को प्राप्त हुए। मरणोपरांत उनके बलिदान को सम्मान देते हुए राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपती मुर्मू ने कीर्ति चक्र से सम्मानित किया है।

शहीद जवान नारायण सोड़ी बीजापुर जिले के मूल निवासी थे जो जिला मुख्यालय से 36 किलोमीटर दूर विकासखण्ड उसूर के सुदूर और संवेदनशील पुन्नूर के निवासी थे। 10 अगस्त 1985 को पुन्नूर में जन्मे नारायण सोढ़ी ने नक्सलवादी, हिंसा, गोली, बारूद की घटना को करीब से देखा था माओवादी के अत्याचारों से पीड़ित था। सन 2006 में सलवा जुडूम आंदोलन के दौरान मूल गांव को परिवार समेत छोड़ने में मजबूर हुए।

इस दौरान एसपीओ के पद पर पुलिस में भर्ती होकर माओवादी के खिलाफ जंग शुरू की 2010 में नारायण सोढ़ी को जिला बल में तैनात किया गया। शहीद जवान ने अपने पीछे तीन बेटी, 1 बेटा, पत्नी और माता को छोड़कर देश सेवा के लिए वीरगती को प्राप्त हुऐ। शहीद नारायण सोढ़ी के चारों भाई देश की सुरक्षा में तैनात हैं। शहीद नारायण सोढ़ी के अदम्य साहस वीरता और कुर्बानी के लिए बीजापुर की धरती सदैव ऋणी रहेगा। अमर शहीद प्रधान आरक्षक नारायण सोढ़ी को सादर नमन।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...

तालाब में डूबने से तीन मासूम सहेलियों की मौत,...

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। अलगू तालाब में नहाने गई तीन मासूम सहेलियों...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...