विधायक देवेंद्र की भेंट-मुलाकात लगातार जारी: वार्ड 42 के लोगों को मिला बैडमिंटन कोर्ट… डोमशेड और मंच का किया लोकार्पण… नाली संधारण और सीमेंटीकरण का भी हुआ भूमिपूजन

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार भेंट मुलाकात कर रहे हैं। भेंट मुलाकात के दौरान विधायक देेवेंद्र यादव लोगों से कुशल क्षेत्र जानने के साथ ही उन्हें कई सौगातें भी दे रहे हैं। इसी कड़ी में आज वार्ड 42 गौतम नगर में भेंट मुलाकात कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जहां विधायक देवेंद्र यादव ने लोगों को तीन नई सौगात दी है।

वार्डवासियों की मांग पर बैंडमिंटन कोर्ट का निर्माण किया गया है। साथ ही यहां डोम शेड और मंच का भी निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। जिसका विधायक देवेंद्र यादव ने लोकार्पण किया। लोकार्पण करके जनता को इन तीनों विकास कार्यों को समर्पित कर दिया। इसी के साथ ही जनता की मांग पर वार्ड के छूटे हुए नालियों का संधारण और सीमेंटीकरण कार्य भी किया जाएगा। इसके लिए विधायक ने घोषणा की और भूमिपूजन भी किया। करीब 10 लाख की लागत से इन कार्यों को किया जाएगा। इसके लिए भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों के साथ भूमिपूजन किया गया है। साथ ही विधायक ने कहा कि जल्द ही नाली का संधारण व सीमेंटीकरण काम शुरू कर दिया जाएगा। हम लगातार विकास कार्य कर रहे हैं। आगे भी करते रहेंगे। इसके अलावा कोई और काम हो जो छूट गया है। जाे बेहद जरूरी है तो वे भी बताएंगे। इस दौरान तीन नई सौगात देने के लिए विधायक यादव को वार्डवासियों ने धन्यवाद दिया।

वार्डवासियों केसाथ किया वार्ड का निरीक्षण
इसके बाद विधायक यादव वार्डवासियों के साथ वार्ड का निरीक्षण किए। लोगों के साथ वार्ड में चल रहे विकास कार्यों को देखा। साथ ही लोगों ने उन्हे नालियों को भी दिखाया। जिसका सीमेंटीकरण व संधारण किया जाएगा। विधायक यादव ने कहां कि जल्द ही नाली बन जाएंगी। इससे लोगों को लाभ मिलेगा। लोगों को गंदगी से राहत मिलेगी। बारिश के दिनों में नाले के पानी गली और लोगों के घरों में नहीं बहेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Durg News: TI, SI, ASI और प्रधान आरक्षकों का...

दुर्ग। जिले के कई थानों में पदस्थ टीआई, एसआई, एएसआई और प्रधान आरक्षकों का तबादला हुआ है। एसएसपी विजय अग्रवाल ने आदेश जारी किया...

विदेश मंत्रालय की प्रेस ब्रीफिंग: कर्नल सोफिया ने बताया...

नई दिल्‍ली। भारत और पाकिस्तान में जंग के हालात बने हुए हैं. पाक ने भारत के नागरिकों और धार्मिक स्‍थलों पर हमला करना शुरू...

छत्तीसगढ़ DMF घोटाला : ACB-EOW ने 4 अधिकारियों को...

रायपुर. छत्तीसगढ़ में डीएमएफ घोटाला मामले में एसीबी/ईओडब्ल्यू ने बड़ी कार्रवाई की है. EOW ने आज 4 अफसरों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश...

India Pakistan War: अब छोड़ेंगे नहीं…भारत का मिसाइल अटैक,...

India Pakistan War : भारतीय सेना ने जम्मू के पास आतंकी लॉन्च पैड और पाकिस्तानी पोस्ट को शुक्रवार रात तबाह कर दिया है। ये वहीं...

ट्रेंडिंग