60 हजार का जुर्माना: शहर में गंदगी फैलाने वालों पर भिलाई निगम सख्त… भैंस खटाल संचालित कर सार्वजनिक स्थान में पसार रहा था गंदगी… निगम ने लगाया जुर्माना, 3 दिन में गंदगी सफाई करने की दी मोहलत

भिलाई नगर। भिलाई क्षेत्र अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों में गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना लगाने की कार्यवाही निगम के द्वारा निरंतर की जा रही है। आज जोन क्रमांक 2 वैशाली नगर क्षेत्र अंतर्गत बाबा दीप सिंह नगर तालाब के समीप राजन नामक भैंस खटाल संचालक के द्वारा तालाब में गोबर डंप कर रखा गया था, जिससे आसपास में गंदगी फैल रही थी, संचालक को बार-बार समझाई दी जा चुकी थी उसके बाद भी इनके द्वारा समझाइश को अनदेखा किया गया जिसके चलते आज निगम की टीम ने निरीक्षण के दौरान भैंस खटास संचालक राजन को 60000 रुपए अर्थदंड आरोपित करते हुए गंदगी को 3 दिनों के भीतर हटाने कहा गया है।

कार्यवाही के दौरान जोन स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा मौके पर मौजूद रहे। गौरतलब है कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के तहत भिलाई निगम क्षेत्र अंतर्गत सभी स्थानों पर निगम के द्वारा साफ सफाई का विशेष अभियान चलाया जा रहा है परंतु जो लोग गंदगी पसार रहे हैं और निगम के समझाइश तथा अपील का पालन नहीं कर रहे हैं उन पर जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है। नगर निगम भिलाई पुनः अपील करता है कि सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाएं, सूखा एवं गीला कचरा पृथक-पृथक ही प्रदान करें, प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें। शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में निगम प्रशासन की सहायता करें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्रालय में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी : जॉब...

धमतरी। मंत्रालय में नौकरी और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का आवास दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में धमतरी...

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी : जंगल में...

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी कामयाबी मिली है। भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के उतला...

CG News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। देवरी थाना क्षेत्र के परसुली गांव के...

सेप्टिक टैंक में मिला महिला का शव, लिव-इन पार्टनर...

कोरबा। जिले के श्यांग थाना क्षेत्र के बरपाली गांव में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। यहां एक महिला का सड़ा-गला शव सेप्टिक...