JOB NEWS: दुर्ग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पद हेतु निकली भर्ती… कब तक कर सकते है आवेदन…? एक क्लिक में जानिए सभी डिटेल्स

  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए 1 से 15 जून तक कर सकते हैं आवेदन
  • आंगनबाड़ी सहायिका के लिए 30 मई तक भिलाई-2 में कर सकते हैं आवेदन

दुर्ग। दुर्ग जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पद पर भर्ती निकली है। एकीकृत बाल परियोजना अहिवारा अंर्तगत परिक्षेत्र मुरमुंदा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 01, नारधा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित की गई है। इच्छुक पात्र उम्मीदवार वांछित जानकारियों के साथ आवेदन पत्र भरकर 01 से 15 जून 2023 तक अपना आवेदन एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय में जमा कर सकते हैं। उक्त पदपूर्ति हेतु उम्मीदवार को संबंधित ग्राम के स्थानीय निवासी होना, आयु 18 से 44 वर्ष एवं शैक्षणिक योग्यता पुराना मेट्रिक (ग्यारहवी) अथवा 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

आंगनबाड़ी सहायिका पद पर भी निकली भर्ती

भिलाई 02 अंतर्गत नगरीय निकाय भिलाई-चरोदा के वार्ड क्र. 11, आंगनबाड़ी केंद्र-बस स्टैण्ड भिलाई 03, में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित की गई है। इसके लिए इच्छुक पात्र उम्मीदवार वांछित जानकारियों के साथ आवेदन पत्र भरकर 30 मई 2023 तक अपना आवेदन एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय भिलाई 02, में कार्यालयीन समय 10 बजे से 5ः30 बजे तक सीधे अथवा पंजीकत डॉक द्वारा जमा कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी उक्त परियोजना कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...