भिलाई में एक साथ पांच घरों में चोरी; पुलिस ने नहीं किया है मामला दर्ज; जानिए पूरा मामला

भिलाई। भिलाई में चोरी की कई बड़ी वारदात हुई है। एक साथ पांच मकान में चोरी का मामला सामने आया है। इस वारदात की लिखित शिकायत पीड़ितों ने पुलिस से की है। जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी के नेता जसप्रीत सिंह ने बताया बालाजी नगर खुर्सीपार में एक साथ पांच मकानों में चोरी हुई है। वारदात 15 मई की रात की है। बताया जा रहा है कि, शिकायत के बाद भी खुर्सीपार पुलिस ने चोरी का अपराध अभी तक नहीं लिखा है।

चोरी होने वाले मकानों में ए बालाजी स्ट्रीट 53 क्वाटर 15/इ, ए हरप्रिसाद राव स्ट्रीट 53 क्वाटर- 13/एफ, जी एलजी राव स्ट्रीट 53 क्वाटर-14/अ खाली सिलेंडर, वाटर पंप, सूर्या पटनक स्ट्रीट 53 क्वाटर 4/ए खाली सिलेंडर, ईश्वर बिसाई स्ट्रीट 53 क्वाटर- 4/ए रेंजर सायकल चोरी हुआ है। खुर्सीपार थाना क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटना को लेकर पुलिस अंकुश नहीं लगा पा रही है।

बताया जा रहा है बालाजी नगर में कई असामाजिक तत्व गांजा और शराब पीते मकान के आसपास मंडराते रहते है। इसके पूर्व भी खुर्सीपार पुलिस को शिकायत किया गया था। बावजूद चोरी की घटना पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। साथ ही असामाजिक तत्वों पर नकेल तक नहीं कस पा रही है पुलिस। स्ट्रीट के पीछे नशे की हालत में अपराधी किस्म के युवक घूमते रहते है। इसके चलते एक ही स्ट्रीट में एक साथ पांच मकानों में चोरी होना। पुलिस की लापरवाही को दर्शाता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बीजापुर में माओवादी डंप का भंडाफोड़ : SLR-INSAS समेत...

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के...

कांग्रेस के 307 ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर के ब्लॉक अध्यक्षों के लिए चलाए गए संभागवार प्रशिक्षण अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। अभियान...

पुराने वीडियो पर MLA अजय चंद्राकर का एक्शन :...

धमतरी। भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर से जुड़े पुराने वीडियो को स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त 2026 का बताकर सोशल मीडिया पर...

महादेव सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर का भांजा...

दुर्ग। भिलाई नगर पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर योगेश सूर्यवंशी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया...