पार्षद अरुण सिंह की घर वापसी: दुर्ग में निष्कासित कार्यकर्ताओं की हुई भाजपा में वापसी… जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा- प्रदेश भाजपा की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए करें कार्य; देखिये लिस्ट

दुर्ग। दुर्ग शहर की राजनीती को लेकर बड़ी खबर है। दुर्ग नगर निगम, अहिवारा नगर पालिका एवं धमधा, उतई, पाटन नगर पंचायत में वर्ष 2019 के नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी के विरुद्ध बागी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के निष्कासन समाप्ति हेतु जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा द्वारा लिखित अनुशंसा प्रदेश भाजपा को की गई थी, जिसके पश्चात भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति की अनुशंसा पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व ने दुर्ग जिले के बागी भाजपा कार्यकर्ताओं का निष्कासन/निलंबन समाप्त कर उनकी पार्टी सदस्यता बहाल कर दी है।

पार्टी सदस्यता बहाल किए जाने वाले कार्यकर्ताओं के नाम निम्नानुसार है :- श्वेता अग्रवाल धमधा, चंद्रिका भट्ट धमधा, नरेंद्र साहू उतई, भीमसेन सिन्हा उतई, सतीश चंद्राकर उतई, किरण देवांगन पाटन के अलावा दुर्ग नगर पालिका निगम से शिवेंद्र सिंह परिहार, मीना सिंह, कविता तांडी, श्याम शर्मा, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, अमर भोई, रेखा लोढ़ा, पार्वती साहू, दिनेश मिश्रा, मोहनलाल केसवानी, वसीम कुरैशी, खिलावन मटियारा, रोशनी फत्ते साहू, ममता देवांगन, सविता पोषण साहू, दशरथ लाल पेंदरिया, अरुण कुमार सिंह, अनूप सोनी, पद्मावती देवांगन।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने बागी भाजपा कार्यकर्ताओं की निष्कासन समाप्ति पश्चात कहा कि बागी भाजपा कार्यकर्ताओं का निष्कासन समाप्त कर प्रदेश भाजपा द्वारा उन्हें पुनः पार्टी की मुख्यधारा में शामिल किया गया है, इन कार्यकर्ताओं से पूरी अपेक्षा है कि पार्टी को मजबूती प्रदान करने में वे अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए महत्वपूर्ण योगदान देंगे और प्रदेश में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार स्थापित करने हेतु तन-मन-धन से अपने अपने कार्य क्षेत्र में पूरी ऊर्जा लगाएंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिग ब्रेकिंग: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क...

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आगामी 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में 'शुष्क दिवस' (Dry Day) रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...