भिलाई TiMES की खबर का असर: भिलाई में 5 मकान में चोरी करने वाले आरोपी पकड़ाए… 20 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाल पुलिस ने अपराधियों को दबोचा; पढ़िए

भिलाई। भिलाई में कल रात एक साथ 5 घरों में चोरी की खबर भिलाई टाइम्स ने आप सभी पाठकों को सबसे पहले ब्रेक कर बताई थी। आज इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। दुर्ग पुलिस ने बालाजी नगर के मकानों में एक साथ हुए चोरी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भिलाई TiMES की खबर का असर हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ा और उनके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया है।

खुर्सीपार पुलिस के अनुसार आरोपियों में बालाजी नगर खुर्सीपार निवासी रविन्द्र रॉय 42 वर्ष को पहले पकड़ा है। उसके बाद उससे पूछताछ करने पर उसने साथी सूरज रॉय 38 वर्ष और जोन 2 टी.शिव कुमार 32 वर्ष के साथ मिलकर मकानों में चोरी करना बताया है। पुलिस ने आरोपी सूरज को अन्य प्रकरण में 17 मई को जेल भेजा गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने आसपास लगे 20 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज को खंगाला फुटेज से आरोपियों का शिनाख्त होने के बाद पकड़ा गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिग ब्रेकिंग: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क...

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आगामी 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में 'शुष्क दिवस' (Dry Day) रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...