निष्कासन समाप्ति के बाद पार्टी की सदस्यता बहाल होने पर नवप्रवेशियों का जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने दी शुभकामनाएं, कई कार्यकर्ताओं की मौजूदगी मे फूलों की माला और मिठाई से किया स्वागत

दुर्ग। निष्कासन समाप्ति के बाद सदस्यता बहाल होने पर पार्टी प्रवेश करने वाले कार्यकर्ताओं ने जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा से जिला भाजपा कार्यालय में मुलाकात की है। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने सभी नव प्रवेशी भाजपा कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया।

इस दौरान नवप्रवेशी भाजपा कार्यकर्ताओं से जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि पार्टी में पुनः प्रवेश करने वाले सभी कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति, सिद्धांतों और कार्य पद्धति से भलीभांति परिचित है। बागी भाजपा कार्यकर्ताओं की निष्कासन समाप्ति कर सदस्यता बहाल होने पर दुर्ग जिले में भारतीय जनता पार्टी की शक्ति निश्चित रूप से बढ़ेगी। पार्टी में प्रवेश पाने वाले सभी कार्यकर्ता बेहद गंभीर और वरिष्ठ कार्यकर्ता है। साढ़े तीन साल तक पार्टी की जिम्मेदारियों से बाहर होने के बाद पुनः पार्टी में शामिल होने से पार्टी का जनाधार बढ़ेगा। पार्टी में प्रवेश करने वाले गंभीर कार्यकर्ताओं को पार्टी की ओर से नई जिम्मेदारियां और संगठनात्मक कार्य करने का अवसर मिले इसका वे पूरा प्रयास करेंगे।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा से मुलाकात कर आभार व्यक्त करने वाले कार्यकर्ताओं में शिवेंद्र सिंह परिहार, अरुण सिंह, अनूप सोनी, श्याम शर्मा, वसीम कुरैशी, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, कविता तांडी, सविता पोषण साहू, ममता देवांगन, पार्वती साहू, दिनेश मिश्रा, मोहन केसवानी शामिल रहे।

इस दौरान जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक, जिला भाजपा उपाध्यक्ष दिलीप साहू, विनायक नातू, केएस चौहान, अलका बाघमार, निलेश अग्रवाल, रजनीश श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष मदन वाढई, सुरेंद्र बजाज, डॉ. देवनारायण तांडी, नवीन सिंह पवार, केवल देवांगन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

विदेश मंत्रालय की प्रेस ब्रीफिंग: कर्नल सोफिया ने बताया...

नई दिल्‍ली। भारत और पाकिस्तान में जंग के हालात बने हुए हैं. पाक ने भारत के नागरिकों और धार्मिक स्‍थलों पर हमला करना शुरू...

छत्तीसगढ़ DMF घोटाला : ACB-EOW ने 4 अधिकारियों को...

रायपुर. छत्तीसगढ़ में डीएमएफ घोटाला मामले में एसीबी/ईओडब्ल्यू ने बड़ी कार्रवाई की है. EOW ने आज 4 अफसरों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश...

India Pakistan War: अब छोड़ेंगे नहीं…भारत का मिसाइल अटैक,...

India Pakistan War : भारतीय सेना ने जम्मू के पास आतंकी लॉन्च पैड और पाकिस्तानी पोस्ट को शुक्रवार रात तबाह कर दिया है। ये वहीं...

CM साय ने की परिवारिक शादी के लिए खरीददारी…...

बलौदाबाजार। प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल विकासखंड स्थित विशेष पिछड़ी जनजाति क्षेत्र बलदाकछार पहुंचे। यहां...

ट्रेंडिंग