छत्तीसगढ़ में तेज आंधी-बारिश में CRPF कैंप में बैरक की टूटी छत…11 जवान घायल, सबका इलाज जारी; प्रदेश में कल गरज-चमक के साथ जमकर हुई बारिश

जगदलपुर। बस्तर में कल अचानक तेज बारिश हुई। जिस कारन एक बड़ा हादसा हुआ। तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश के वजह से CRPF 241 बटालियन के एक कैंप में बैरक की छत ढह गई। इस हादसे में करीब 11 जवान घायल हो गए। सभी घायल जवानों का कैंप में ही उपचार जारी है। आपको बता दें, मौसम विभाग ने पहले ही बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया था कि, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में तेज बारिश होगी। बस्तर संभाग के जगदलपुर और दंतेवाड़ा जिले के साथ दुर्ग में भी में गरज-चमक के साथ जमकर बारिश हुई।

बारिश की वजह से दरभा थाना क्षेत्र के सेड़वा में स्थित CRPF 241 बटालियन का कैंप जलमग्न हो गया। कैंप में मौजूद जवान सामान को इधर-उधर कर रहे थे। साथ ही पानी बाहर निकालने की कोशिश में लगे थे। इसी बीच अचानक आई तेज आंधी की वजह से बैरक की टीन शेड की बनी छत टूट कर नीचे गिर गई। हादसे में 11 जवान घायल हो गए हैं। जिनमें कुछ जवानों की हालत गंभीर है। घटना के बाद कैंप में मौजूद अन्य जवान फौरन बैरक से घायलों को बाहर निकाले। फिर उन्हें दूसरी बैरक में शिफ्ट किया गया। जहां CRPF के डॉक्टर घायलों का इलाज कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...