दुर्ग में युवक धारदार चाकू दिखा कर लोगों में फैला रहा था दहशत, पुलिस ने भेजा जेल… आर्म्स एक्ट की तहत हुई कार्रवाई

दुर्ग। दुर्ग में दबंगई करने वाले बदमाश को दुर्ग पुलिस ने सबक सिखाया है। दरहसल आरोपी द्वारा धारदार चाकु लहरा कर लोगों में दहशत फैला रहा था। दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिसघिक पल्लव और आला अधिकारी के मार्गदर्शन में लगातार बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण व अंकुश हेतु क्षेत्र में लगातार धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। मोहन नगर थाना क्षेत्र में मुखबिरी से सूचना मिली कि, माल धक्का सूर्या होटल के पीछे आम जगह पर आने जाने वाले लोगो को एक व्यक्ति अपने हाथ में धारधार चाकू लेकर लहराकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा था।

सूचना पर तत्काल पेट्रोलिंग पार्टी घटना स्थल रवाना की गई। जहा एक व्यक्ति जो अपने हाथ में धारधार चाकू को लहरा कर आम लोगों को डरा धमका रहा था उसे पुलिस ने घेरा बंदी कर पकड़ा और पुछताछ किया। आरोपी का नाम करण रंगारी, उम्र 25 साल निवासी उरला का रहने वाला मिला। आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित आकार का एक लोहे का धारदार चाकु को जब्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर 25, 27, आर्म्स एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी को विधिवत अरेस्ट कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 217 / 2023 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...