दुर्ग में नाबालिग से रेप का आरोपी अरेस्ट; युवक ने युवती से कई बार बनाया शारीरिक संबंध… पुलिस ने कुछ घंटों में आरोपी को दबोचा; जानिए मामला

दुर्ग। दुर्ग जिले में शादी का प्रलोभन देकर रेप करने का एक और मामला सामने आया है। इस बार 20 वर्षीय युवक ने नाबालिग लड़की को अपने जाल में फंसा कर उससे दुष्कर्म किया है। ये मामला चौकी जेवरा सिरसा, थाना पुलगांव का है। शिकायत के बाद इस मामले में दुर्ग पुलिस ने कुछ घंटों में ही बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

पूरा मामला समझिये
दुर्ग CSP वैभव बैंकर (IPS) ने बताया कि, एक मबलिग ने थाना पुलगांव चौकी जेवरा सिरसा में एक लिखित शिकायत आवेदन पत्र प्रस्तूत किया। जिसमें उल्लेख था कि आरोपी वेद प्रकाश निषाद, उम्र 20 साल, निवासी सिरसा खुर्द चौकी जेवरा सिरसा के द्वारा शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ लगातार दुषकर्म करता रहा। पीड़िता के शिकयत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 ( 2 ) (ढ), 376 ( 3 ) भादवि 4,6 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध कायम किया है।

पुलिस की टीम के द्वारा अपराध कायमी के चंद घंटे बाद आरोपी वेद प्रकाश निषाद, पिता मनबोध निषाद, उम्र 20 साल, निवासी ग्राम सिरसा खुर्द पुलिस चौकी जेवरा सिरसा थाना पुलगांव जिला दुर्ग को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। इस कार्यवाही में जेवरा सिरसा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक देवादास भारती, प्रधान आरक्षक रोशन सिंह भुवाल, महिपाल यादव, आरक्षक दीपक जॉन और आरक्षक वशीम खान की सराहनीय भूमिका रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन :...

दुर्ग। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से बीआईटी कॉलेज दुर्ग में आयोजित 11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन...

दुर्ग में सिद्धितप महामहोत्सव का भव्य समापन : 7,500...

दुर्ग। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं शासन स्पर्श वर्षावास समिति, दुर्ग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सिद्धितप पारणा महामहोत्सव का मंगलवार...

बीजापुर में माओवादी डंप का भंडाफोड़ : SLR-INSAS समेत...

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के...

कांग्रेस के 307 ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर के ब्लॉक अध्यक्षों के लिए चलाए गए संभागवार प्रशिक्षण अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। अभियान...