स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में भिलाई को नंबर-1 बनाने की तैयारी शुरू: निगम आयुक्त व्यास के निर्देश पर अमल… अपने-अपने क्षेत्रों में जोन आयुक्त कर रहे सफाई व्यवस्था का निरीक्षण और…

भिलाई। भिलाई को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने और स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में भिलाई को नंबर-1 बनाने के लिए भिलाई निगम आयुक्त द्वारा भरपूर प्रयास किया जा रहा है। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर सभी जोन क्षेत्र के जोन आयुक्त अपने-अपने क्षेत्रों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। प्रातः से जोन आयुक्त फील्ड में निरीक्षण करने निकल रहे हैं और सफाई व्यवस्था में सुधार लाने का प्रयास कर रहे हैं।

इस दौरान सामुदायिक शौचालय एवं सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्थाओं का नियमित रूप से निरीक्षण भी किया जा रहा है। मार्केट क्षेत्रों में रोजाना निकलने वाले कचरे का ढेर न लगे इसकी भी मॉनिटरिंग की जा रही है तथा सुबह और शाम दोनों समय कचरे का उठाव किया जा रहा है। नाली की सफाई पर खासा जोर दिया जा रहा है क्योंकि आगे मानसून आने वाला है, जलभराव न हो इसके लिए नाला, नाली की सघन सफाई की जा रही है। सूखा कचरा एवं गीला कचरा पृथक-पृथक दिया जा रहा है कि नहीं यह भी निरीक्षण के दौरान चेक किया जा रहा है। सूखा कचरा तथा गीला कचरा अलग-अलग नहीं देने वालों पर जुर्माना की कार्रवाई की जा रही है।

जोन आयुक्त अपने निरीक्षण में सफाई को लेकर लोगों से अपील भी कर रहे हैं तथा पब्लिक फीडबैक के जरिए सफाई की जानकारी ले रहे हैं। गौरतलब है कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के तहत भिलाई को नंबर वन बनाने के लिए निगम हर स्तर पर प्रयास कर रहा है और इसके साथ ही आम नागरिकों को भी जागरूक करने का काम किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक नंबर भिलाई को मिले और भिलाई पहले पायदान पर आ जाए। महापौर नीरज पाल ने भी आम नागरिकों से सर्वेक्षण में भिलाई को अच्छे रैंकिंग में लाने सहयोग करने की अपील की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन :...

दुर्ग। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से बीआईटी कॉलेज दुर्ग में आयोजित 11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन...

दुर्ग में सिद्धितप महामहोत्सव का भव्य समापन : 7,500...

दुर्ग। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं शासन स्पर्श वर्षावास समिति, दुर्ग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सिद्धितप पारणा महामहोत्सव का मंगलवार...

बीजापुर में माओवादी डंप का भंडाफोड़ : SLR-INSAS समेत...

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के...

कांग्रेस के 307 ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर के ब्लॉक अध्यक्षों के लिए चलाए गए संभागवार प्रशिक्षण अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। अभियान...