CG में भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत: दो बाइक आपस में आमने-सामने टकराई, तीन युवकों की मौके पर ही चली गई जान

CG में भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा दो बाइक की आमने सामने की भिडंत से हुआ। घटना नगरी थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, सेमरा निवासी भीषम नेताम और रेखराज मरकाम बाइक में सवार होकर किसी काम से धमतरी जा रहे रहे थे। वे अभी धमतरी-सिहावा मार्ग पर घोटगांव गौठान के पास पहुंचे थे। उसी दौरान यह हादसा हो गया है।

बताया जा रहा है कि मुकुंदपुर निवासी कोशल सोनवानी बाइक में सवार होकर विपरीत दिशा से आ रहा था। जिसके चलते दोनों बाइक में टक्कर हो गई और यह हादसा हो गया है। घटना के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे थे। मगर तीनों की जान जा चुकी थी।

यह हादसा सुबह 5 से 6 बजे के बीच हुआ है। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पेंड्रा में धान के अवैध भंडारण पर प्रशासन का...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में धान के अवैध भंडारण और खरीदी केंद्रों में अनियमित तरीके से धान खपाने की कोशिशों पर जिला प्रशासन...

कोल्दा गांव में डीजे प्रतियोगिता के दौरान खूनी संघर्ष...

महासमुंद। जिले के ग्राम कोल्दा में आयोजित डीजे डांस प्रतियोगिता उस समय हिंसा के मैदान में बदल गई, जब दो पक्षों के बीच किसी...

अंबिकापुर में छह बेजुबानों पर क्रूरता : CCTV फुटेज...

अंबिकापुर। शहर के पंजाब गार्डन के पीछे बेजुबान जानवरों के साथ कथित अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। यहां छह मासूम पिल्लों को...

कटघोरा में मौत बनकर आया तेज रफ्तार ट्रेलर :...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा में नेशनल हाईवे-130 पर रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो यात्रियों की जान चली गई,...