शराब घोटाले में भिलाई के कारोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्लन और आबकारी विभाग अफसर त्रिपाठी को नहीं मिली राहत; स्पेशल कोर्ट ने दोनों को फिर से ED के रिमांड में भेजा; कल ED ने 122 करोड़ की संपत्ति की थी अटैच

रायपुर, भिलाई। छत्तीसगढ़ में ED (प्रवर्तन निदेशालय) की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को ED ने शराब घोटाले के मामले में अनवर ढेबर, अरुणपति त्रिपाठी, और IAS अनिल टुटेजा से 121.87 करोड़ की 119 अचल संपत्ति अटैच की है। इस मामले में प्रदेश में कुल 180 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच की जा चुकी है। इसी घोटाले में आज ED ने दो आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। इनमें आबकारी विभाग के बड़े अफसर ए पी त्रिपाठी और शराब कारोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्लन (पप्पू ढिल्लन) शामिल थे।

करीब 2 घंटे चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों को ED की रिमांड पर फिर से भेज दिया है। करीब 10 दिनों से दोनों ED की रिमांड पर रह चुके हैं। मंगलवार बचाव पक्ष के वकीलों ने राहत मिलने पर जोर लगाया। मगर बात नहीं बनी। इन्हें राहत नहीं मिली और फिर से पूछताछ के लिए ED इन्हें अपने साथ ले गई। अदालत ने त्रिलोक को 2 दिन और एपी त्रिपाठी को 3 दिन की रिमांड पर सौंपा है।

रायपुर में न्यायधीश अजय सिंह की स्पेशल कोर्ट में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से दावा किया गया कि इन्हें कस्टडी में रखकर ही पूछताछ की जा सकती है। ED को शराब घोटाला मामले में कुछ अहम दस्तावेज और ट्रांजैक्शन की जानकारी मिली है जो ढिल्लों और ए पी त्रिपाठी की जानकारी में है। इन्हीं से संबंधित पूछताछ के लिए अदालत से समय मांगा गया, जो मिल गया। प्रवर्तन निदेशालय ने प्रदेश में 2000 करोड़ से अधिक के शराब घोटाला होने का दावा किया है। जिसमें इन आरोपियों की संलिप्तता बताई गई है।

https://bhilaitimes.com/eds-big-action-on-liquor-scam-enforcement-directorate-attached-property-worth-121-crore-in-cg/

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...