भिलाई के सिसकोल कंपनी पर मजदूरों के साथ शोषण का आरोप… छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना संग स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी; समझिये पूरा मामला

भिलाई। भिलाई के इंडस्ट्रियल एरिया में एक कंपनी के ऊपर मजदूरों से साथ शोषण का आरोप लग रहा है। छावनी में स्थित सिस्कोल स्टीव इंफ्रा लिमीटेड में लगातार मजदूरों के साथ शोषण की बातें सामने आ रही है। इसको लेकर दो दिनों से माहौल गरम है। क्योंकि स्थानीय लोगों और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना से जुड़े लोगों ने आंदोलन किया। क्रांति सेना से जुड़े शुभम वर्मा का कहना है कि, मजदूरों के साथ अन्याय लगातार हो रहा है। हम मजदूरों की आवाज बनकर जिम्मेदारों तक पहुंचे हैं। कंपनी के बाहर नारेबाजी की गई। उन्हें अल्टीमेटम दिया गया है कि अगर स्थिति नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

दरअसल, छुट्‌टी के दिन भी मजदूरों को काम पर बुलाया जाता है। जिसका वेतन नहीं दिया जाता है। यही नहीं, ओवरटाइम ड्यूटी कराया जाता है। सुरक्षा मापदंडों का ख्याल नहीं रखा जाता है। जबकि, यहां पिछले दिनों कई हादसे हुए। जिसकी जिम्मेदारी प्रबंधन द्वारा नहीं ली जाती है। शुभम ने आरोप लगाया है कि, छंटनी के नाम पर स्थानीय मजदूरों को काम से निकाला जा रहा है।

आउटसोर्सिंग के बहाने अन्य राज्यों से आए कर्मियों को काम दिया जा रहा है। यह स्थानीय लोगों के साथ सरासर अन्याय है। हम यह अन्याय नहीं सहने वाले। इस विषय को लेकर हमने कलेक्टर दुर्ग को शिकायत पत्र सौंपा है। अगर हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले दिनों में हम उग्र आंदोलन करेंगे। शुभम ने यह भी कहा कि, नाली के ऊपर अवैध कब्जा करके पार्किंग स्थल बनाया गया है। जिसकी जांच की मांग हम करते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महादेव सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर का भांजा...

दुर्ग। भिलाई नगर पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर योगेश सूर्यवंशी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया...

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव :...

रायपुर। असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और असम कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल के काफिले पर कथित पथराव की...

भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा : पुशर कार...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र में मंगलवार को कार्य के दौरान हुए हादसे में एक ठेका श्रमिक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 47...

कांकेर में युवा कांग्रेस चुनाव के बीच बवाल :...

कांकेर। युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच कांकेर में विवाद सामने आया है। दुर्गूकोंदल के रेस्ट हाउस में भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी और...