कांग्रेस सांसद का निधन: 47 साल की उम्र में धानोरकर ने ली अंतिम सांस, प्रदेश में थे एकलौते कांग्रेस MP, CM समेत आलाकमान ने जताया शोक

एक अस्पताल में गुर्दे में पथरी का इलाज किया गया था लेकिन कुछ जटिलताओं के कारण रविवार को उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था

चंद्रपुर। महाराष्ट्र में एक सांसद की मौत हो गई है। मंगलवार को सुबह-सुबह महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है पार्टी के लिए एक बड़ा शोक का समाचार सामने आया है। दरअसर महाराष्ट्र से कांग्रेस के एकलौते लोकसभा सदस्य बालू धानोरकर का मंगलवार सुबह देश के राजधानी दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। इस निधन की जानकारी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने दी। सांसद धानोरकर का उम्र लगभग 47 साल था। उनकी पत्नी भी भद्रावती विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। परिवार में पत्नी प्रतिभा धानोरकर और दो बेटे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बाला साहब थोराट ने कहा कि उसे गुर्दे में पथरी था जिसका इलाज नागपुर के एक अस्पताल में चल रहा था बाद में उसे दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बावजूद जान नहीं बचाई जा सकी।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चंद्रपुर से लोकसभा सदस्य धानोरकर का 26 मई को नागपुर के एक अस्पताल में गुर्दे में पथरी का इलाज किया गया था लेकिन कुछ जटिलताओं के कारण रविवार को उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। धानोरकर के पार्थिव शरीर को मंगलवार दोपहर उनके गृहनगर वरोरा ले जाया जाएगा और अंतिम संस्कार बुधवार सुबह किया जाएगा। धानोरकर के पिता नारायण धानोरकर (80) का लंबी बीमारी के बाद नागपुर में शनिवार शाम निधन हो गया था और रविवार को उनका अंतिम संस्कर किया गया ,लेकिन सांसद अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे। कांग्रेस नेता एवं सांसद शशि थरूर ने धानोरकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

घर के पीछे मिले गांजे के 425 पौधे, 21...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने घर के पीछे मक्के की फसल के बीच गांजे के 425 पौधे मिलने के मामले में आरोपी चत्तर सिंह की...

IED डिफ्यूज करते समय धमाका, CRPF के 4 जवान...

सुकमा/रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सल प्रभावित कोंटा क्षेत्र के एलाड़मड़गु कैंप के पास आईईडी (IED) को निष्क्रिय करने के दौरान जोरदार धमाका...

ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का पर्दाफाश, दुर्ग पुलिस ने 10...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे में संचालित ऑनलाइन सट्टा-बेटिंग नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। थाना वैशाली नगर और एसीसीयू की...

GST परिषद के ऐतिहासिक फैसलों से व्यापारियों को बड़ी...

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की कर व्यवस्था को सरल, पारदर्शी और व्यापार अनुकूल बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण...