छत्तीसगढ़ में लगातार दूसरे दिन शादीशुदा महिला से रेप का मामला: जबरदस्ती घर में घुसा, जान से मारने की धमकी देकर आरोपी ने मिटाई अपनी हवस… पति-पत्नी दोनों से मारपीट भी किया; अब महिला…

-अब महिला ने पति के साथ थाना पहुँच लिखाया कंप्लेंट

घर में अकेली थी महिला

पति के साथ पहुंची थाने

धमतरी। छत्तीसगढ़ में लगातार दूसरे दिन शादीशुदा महिला से रेप का मामला सामने आया है। ताजा मामला धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र से निकल कर सामने आया है। जहाँ शादीशुदा महिला को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी युवक ने उससे जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया है। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला और उसके पति के साथ जमकर मारपीट भी की है। शकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बीते दिन दंतेवाड़ा जिले में शादीशुदा महिला से गैंगरेप और उसकी हत्या का मामला प्रकाश में आया था। जिसके बाद ये आज लगातार दूसरे दिन प्रदेश में ऐसा मामला प्रकाश में आया है।

घर में अकेली थी महिला
मिली जानकारी के मुताबिक, 28 मई को महिला घर में अकेली थी। जिसका फ़ायदा उठाते हुए उसी समय आरोपी हरीश सेन उसके घर में जबरदस्ती घुस आया और जान से मारने की धमकी देकर उसका रेप किया और अपना हवस मिटाया। इसी दरमियान महिला का पति भी घर पहुंचा, तो उसने ये देखकर शोर मचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उसे भी पकड़ लिया और दोनों पति-पत्नी के साथ जमकर पिटाई की। इसके बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया।

पति के साथ पहुंची थाने
रेप पीड़िता महिला अपने पति के साथ कुरूद थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया। इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। मंगलवार को आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी हरीश सेन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 450, 376, 506, 323 के तहत मामला दर्ज किया गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: बाइक-स्कूटी में जोरदार भिड़ंत, शिक्षक समेत तीन...

कवर्धा। कबीरधाम जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा लोहारा थाना क्षेत्र के बीचारपुर...

राज्य खेल पुरस्कार 2026 : चयनित खिलाड़ियों की अंतरिम...

रायपुर। राज्य खेल पुरस्कार अलंकरण 2026 के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने चयनित खिलाड़ियों की अंतरिम सूची जारी कर दी है। विभाग...

पत्नी घर छोड़कर भागी तो कर दी पड़ोसी की...

गरियाबंद। जिले के शोभा थाना क्षेत्र के पेंड्रा गांव में गुरुवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई। पत्नी के घर छोड़कर चले जाने से नाराज...

नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ FIR, सीएमओ को धमकी...

अभनपुर। नगर पालिका अभनपुर के सीएमओ की शिकायत पर कांग्रेस नपा अध्यक्ष उतरसेन गहिवारे के खिलाफ गाली-गलौज, धमकी देने और शासकीय कार्य में बाधा...