पेयजल संकट को दूर करने रिसाली निगम ने संभाला मोर्चा: निगम आयुक्त देवांगन के निर्देश के बाद राजनांदगांव से मोटर लाकर किया गया स्टॉल

रिसाली। पेयजल संकट को दूर करने के बाद नगर पालिक निगम के अधिकारियों ने राहत की सांस ली। दरअसल मंगलवार रात अचानक पाॅश कालोनी तालपुरी ए ब्लाक के गुलमोहर अपार्टमेंट में पेयजल आपूर्ति ठप हो गया था। मोटर के अभाव में कर्मचारी के पास दूसरा विकल्प नहीं था। आयुक्त आशीष देवांगन के निर्देश बाद नया मोटर स्टाल कर व्यवस्था दुरूस्त किया गया।

जलकार्य विभाग के सहायक अभियंता अखिलेश गुप्ता ने बताया कि गुलमोहर अपार्टमेंट में रहने वाले 192 परिवार के सद्स्य पेयजल समस्या से लगातार जूझ रहे थे। मंगलवार की रात मोटर पूर्ण रूप से बंद हो गया। इसके बाद नया मोटर स्टाल करने के अलावा इसका कोई विकल्प नहीं था। मोटर के अभाव में आयुक्त के निर्देश में 30 किलोमीटर सफर तय करना भी पड़ा। नया मोटर स्टाल करने के बाद ही पेयजल व्यवस्था बहाल हुई।

तालपुरी पहुंचे एमआईसी
पेयजल आपूर्ति ठप होने की सूचना मिलते ही जलकार्य विभाग के प्रभारी चन्द्रभान सिंह ठाकुर और चन्द्रप्रकाश सिंह निगम तत्काल तालपुरी पहुंचे। जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में उपअभियंता गोपाल सिन्हा व उसके टीम ने नया मोटर स्टाल किया।

निचली बस्ती में विशेष नजर
निगम आयुक्त आशीष देवांगन ने एक दिन पहले ही जलकार्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली थी। जिसमें पेयजल व्यवस्था को दुरूस्त करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि निगम के ऐसे वार्ड जहां पेयजल की कमी है वहां टैंकर से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। वर्तमान में इस कार्य के लिए निगम के 11 व 10 प्राइवेट टैंकर लगाया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा, साहू समाज के...

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक का नाम बदलकर ‘सेवा संकल्प चौक’ किए जाने की चर्चा के बीच साहू समाज के विरोध के बाद...

तेलीबांधा चौक का नाम बदलने की घोषणा का साहू...

रायपुर। मुख्यमंत्री द्वारा राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक का नाम परिवर्तन करने की घोषणा के बाद इस निर्णय को लेकर विरोध के स्वर सामने...

CG Crime : आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग से...

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग से नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। लुंड्रा थाना क्षेत्र में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम देखने जा रही दो...

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने शासकीय हेलीकॉप्टर के बीमा दावे के निराकरण में चार साल से अधिक समय तक हुई देरी के मामले में कड़ा...