CG में बड़ा हादसा: सवारियों से भरी ऑटो 50 फीट गहरे खाई में गिरी… तीन महिलाओं सहित 4 की मौत… 1 बच्चे की हालत गंभीर

सवारियों से भरी ऑटो 50 फीट गहरे खाई में गिरी

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बड़ी खबर आ रहीं है। जिले के सोनक्यारी चौकी के करदना घाट में आज एक तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में तीन महिला, एक पुरुष सहित चार लोगों की मौत हो गई। वहीं एक बच्चे की हालत गंभीर बतायी जा रही है। दुर्घटना स्थल पर बचाव दल पहुंच चुका है। मौके पर पुलिस बल भी मौजूद है।

बताया जा रहा है कि ऑटो चालक बुधनाथ अपनी पत्नी, बच्चे सहित शादी समारोह में शामिल होने गया था। आज दोपहर सोनक्यारी से कार्यक्रम ख़त्म होने के बाद सभी ऑटो में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान करदन घाट घाघरा रोड छतौरी कापुकोना में मोड़ के पास अनियंत्रित होकर ऑटो सीधे 50 फीट खाई में जा गिरी। हादसा इतना जबरदस्त था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और वाहन सवार तीन महिला सहित चार की मौत हो गई।

घटना में एक बच्चे सहित दो घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर ग्रामीणों और पुलिस की भीड़ जमा हो गई।

मृतकों में ऑटो मालिक बुधनाथ पिता बैजू, पत्नी फूलमती, सेवंती और बृहस्पति बाई की मौत हो गई। वहीँ, दिलेश्वर राम और निर्मल तिग्गा 47 की स्थिति नाजुक होने के चलते उन्हें अंबिकापुर रिफर किया गया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा, साहू समाज के...

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक का नाम बदलकर ‘सेवा संकल्प चौक’ किए जाने की चर्चा के बीच साहू समाज के विरोध के बाद...

तेलीबांधा चौक का नाम बदलने की घोषणा का साहू...

रायपुर। मुख्यमंत्री द्वारा राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक का नाम परिवर्तन करने की घोषणा के बाद इस निर्णय को लेकर विरोध के स्वर सामने...

CG Crime : आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग से...

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग से नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। लुंड्रा थाना क्षेत्र में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम देखने जा रही दो...

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने शासकीय हेलीकॉप्टर के बीमा दावे के निराकरण में चार साल से अधिक समय तक हुई देरी के मामले में कड़ा...