महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में लगे जमकर बाउंड्री: हुनर नारी शक्ति कार्यक्रम के तहत आयोजन… नृत्यां इलेवन और रूआबांधा की टीम ने मारी बाजी

भिलाई। हुनर नारी शक्ति का कार्यक्रम के तहत महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन सेक्टर वन क्रिकेट मैदान में किया गया। उद्घाटन मैच खुर्सीपार इलेवन विरुद्ध नृत्यां इलेवन सेक्टर 7 के मध्य खेला गया। टॉस जीत कर खुर्सीपार ने क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी नृत्य ने सपना के 24 रनों की बदौलत 8 ओवर में 114 का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खुर्सीपार की टीम 70 रन ही बना पाई।

दूसरा मैच रूआबांधा विरुद्ध साईं नमन इवेंट्स के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर साईं नमन इवेंट्स ने क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। रूआबांधा की टीम ने पंकज के 17 डोली के 29 रनों की बदौलत 8 ओवर में 84 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साईं नमन इवेंट्स ने जिया के 10 नम्रता के 15 रनों की बदौलत 70 रन ही बना पाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डेंटिस्ट डॉ. सविता कब्डवाल थी। मैच के अंपायर संदीप एवं मन्नु एवं स्कोरर धनंजय थे इसकी जानकारी आयोजन समिति के ललित मोहन ने दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा, साहू समाज के...

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक का नाम बदलकर ‘सेवा संकल्प चौक’ किए जाने की चर्चा के बीच साहू समाज के विरोध के बाद...

तेलीबांधा चौक का नाम बदलने की घोषणा का साहू...

रायपुर। मुख्यमंत्री द्वारा राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक का नाम परिवर्तन करने की घोषणा के बाद इस निर्णय को लेकर विरोध के स्वर सामने...

CG Crime : आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग से...

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग से नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। लुंड्रा थाना क्षेत्र में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम देखने जा रही दो...

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने शासकीय हेलीकॉप्टर के बीमा दावे के निराकरण में चार साल से अधिक समय तक हुई देरी के मामले में कड़ा...