तालपुरी कॉलोनी में पेयजल संकट सहित कई समस्याओं को लेकर तालपुरी संघर्ष समिति ने गृहमंत्री से की मुलाकात, विधायक ने निगम को समस्याओं का निराकरण करने दिए निर्देश

भिलाई। तालपुरी कॉलोनी बी ब्लॉक में पेजल आपूर्ति की गंभीर समस्या, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एस टी पी) की बदबू की समस्या तथा स्ट्रीट लाइट व कॉलोनी के गार्डनों के रखरखाव आदि की समस्या को लेकर आज तालपुरी संघर्ष समिति के संयोजक सुनील चौरसिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल गृहमंत्री व स्थानीय विधायक ताम्रध्वज साहू से मिल कर विस्तृत से चर्चा किया। साथ ही इसके निदान के लिए रिसाली निगम को आदेशित करने का अनुरोध किया।

सभी बातों को ध्यान से सुनने के बाद मंत्री ने तत्काल रिसाली निगम आयुक्त से फोन पर बात कर तालपुरी संघर्ष समिति के साथ पर चर्चा कर निराकरण हेतु निर्देशित किये। चौरसिया ने बताया कि तालपुरी बी ब्लॉक में पाइप लाइन नेटवर्क में खामी की वजह से कॉलोनी के कुछ हिस्से में बहुत कम पानी पहुँच रहा है, वहीं कई बोरवेल से भी पानी टंकी में भरा जा रहा है जिससे हार्ड व खारा पानी की शिकायत रहती है । कॉलोनी में स्थित एस टी पी की समस्या जो कि बजट की वजह से वर्षों से लंबित है तथा अन्य समस्याओं पर भी आयुक्त से चर्चा की जाएगी। प्

रतिनिधि मंडल में सुनील चौरसिया के अलावा वेणुगोपाल देवांगन, डॉ लक्षप्रद, एस आर मालवीय, आई के सिंह, चिरंजीत चौधरी, आर दिनेश, आर राजेंद्रन, इग्निशस मेंडोस, जे के अधिकारी, बी एल वर्मा, कुँवर सिंह देशमुख, नंदकिशोर यादव, एम के यादव, सुरेंद्र कुमार सिंह, ललित वर्मा, आर एस देवांगन, अश्वनी शुक्ला, सी के खांडेकर, आर के स्वर्णकार, के सी साहू, एल के वर्मा, डी एम राव, एम के स्वर्णकार आदि शामिल थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़ा, सरकारी कर्मचारियों के परिवार...

बिलासपुर। जिले के बिल्हा ब्लॉक में महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा की जांच में...

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। भारत में मुसलमान दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक और सामाजिक समूह है, लेकिन यदि साक्षरता दर, उच्च शिक्षा, रोजगार और अन्य सामाजिक-आर्थिक संकेतकों...

तालाब में डूबने से दो मासूम भाइयों की मौत,...

बिलासपुर। पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम चिल्हाटी में गुरुवार शाम तालाब में डूबने से दो मासूम भाइयों की मौत हो गई। हादसे के वक्त...

लिफ्ट देने के बहाने महिला से गैंगरेप, 24 घंटे...

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी। चिरमिरी थाना क्षेत्र में महिला से गैंगरेप और उसे जिंदा जलाने के प्रयास के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस...