1717 करोड़ की लागत से बन रहा पुल हुआ धराशायी: गंगा नदी में पलक झपकते दफन हो गया पूरा पूल, देखिए LIVE Video

1717 करोड़ की लागत से बन रहा पुल हुआ धराशायी

डेस्क। बिहार के भागलपुर में एक बड़ा हादसा होते होते बचा है। रविवार को भागलपुर में एक निर्माणाधीन पुल भरभराकर ताश की पत्तों की तरह जमींदोज (Bhagalpur bridge collapse) हो गया। जानकारी के मुताबिक इस अंडर कंस्ट्रक्शन पुल के गिरने से किसी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। इस पुल के गिरने से निर्माण की गुणवत्ता की पोल खुल गई है। पुल गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

गंगा नदी पर बन रहा पुल, सीएम नीतीश कुमार ने किया था शिलान्यास
गंगा नदी पर इस पुल का निर्माण हो रहा था। खगड़िया-अगुवानी-सुल्तानगंज के बीच बन रहे इस पुल का शिलान्यास करीब चार साल पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (NItish Kumar) ने किया था। भागलपुर के सुल्तानगंज में बन रहे इस पुल से खगड़िया और भागलपुर की दूरी काफी कम हो जाएगी। इस पुल को 1717 करोड़ की लागत में बनाया जा रहा। गंगा नदी में बन रहे इस पुल के धराशायी होने की वजहें साफ नहीं हो सकी है। लेकिन वीडियो में निर्माणाधीन पुल के सुपर स्ट्रैक्चर को गिरते हुए साफ तौर पर देखा जा सकता है। पुल के तीन पाए के ऊपर तैयार किया गया सुपर स्ट्रैक्चर अचानक से भरभराकर गिरने से एक बार फिर इसके निर्माण में भ्रष्टाचार की चर्चा तेज हो गई है। कुछ दिनों पहले भी इसी निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा नदी में समा गया था।

नवम्बर-दिसंबर में तैयार होने वाला था पुल
जेडीयू विधायक ललित मंडल ने बताया कि पुल का गिरना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस पुल का निर्माण कार्य नवम्बर-दिसंबर में पूरा होने वाला था। लेकिन उसके पहले कुछ हिस्सा गिरने से काफी नुकसान हुआ है। इस मामले की जांच कराई जाएगी, अगर भ्रष्टाचार की बात सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निर्माणाधीन पुल क्यों गिरा, यह जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: बाइक-स्कूटी में जोरदार भिड़ंत, शिक्षक समेत तीन...

कवर्धा। कबीरधाम जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा लोहारा थाना क्षेत्र के बीचारपुर...

राज्य खेल पुरस्कार 2026 : चयनित खिलाड़ियों की अंतरिम...

रायपुर। राज्य खेल पुरस्कार अलंकरण 2026 के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने चयनित खिलाड़ियों की अंतरिम सूची जारी कर दी है। विभाग...

पत्नी घर छोड़कर भागी तो कर दी पड़ोसी की...

गरियाबंद। जिले के शोभा थाना क्षेत्र के पेंड्रा गांव में गुरुवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई। पत्नी के घर छोड़कर चले जाने से नाराज...

नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ FIR, सीएमओ को धमकी...

अभनपुर। नगर पालिका अभनपुर के सीएमओ की शिकायत पर कांग्रेस नपा अध्यक्ष उतरसेन गहिवारे के खिलाफ गाली-गलौज, धमकी देने और शासकीय कार्य में बाधा...