भिलाई। कूदरत का कहर दुर्ग जिले में शनिवार शाम को देखने को मिला। जब भिलाई से लगे डूंडेरा गांव में आकाशीय बिजली गिर गई। यहां आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोग चपेट में आ गए। इनमें से एक की मौत हो गई। जबकि, दो घायलों का उपचार जारी है। अब तक जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक, घटना शनिवार की शाम की है। शंकर नगर डूडेरा निवासी योगेश साहू अपने दो दोस्तों के साथ डूंडेरा के तालाब में नहाने के लिए गया हुआ था। इस दौरान अचानक कल मौसम खराब हो गई। कई जगहों पर तेज बारिश भी हुई। वहीं कड़क बिजली भी कड़की। इसकी वजह से आकाशीय बिजली भी गिर गई। आकाशीय बिजली गिरने की वजह से योगेश साहू व उसके साथ चपेट में आ गए। दो युवकों का उपचार अस्पताल में जारी है। घटना में बिजली से गंभीर रुप से झुलसने पर योगेश और एक अन्य को अस्पताल पहुचाया गया। जहां डॉक्टरों ने योगेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य युवक की स्थिति गंभीर है। शव को पुलिस ने पीएम के लिए भेज दिया है। बेटे की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
दुर्ग ब्रेकिंग: 3 दोस्तों पर गिरी आकाशीय बिजली, तीनों झुलसे, एक ने तोड़ा दम…तालाब में गए थे नहाने, तभी गिरी बिजली

खबरें और भी हैं...संबंधित
CG News: बाइक-स्कूटी में जोरदार भिड़ंत, शिक्षक समेत तीन...
कवर्धा। कबीरधाम जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा लोहारा थाना क्षेत्र के बीचारपुर...
राज्य खेल पुरस्कार 2026 : चयनित खिलाड़ियों की अंतरिम...
रायपुर। राज्य खेल पुरस्कार अलंकरण 2026 के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने चयनित खिलाड़ियों की अंतरिम सूची जारी कर दी है। विभाग...
पत्नी घर छोड़कर भागी तो कर दी पड़ोसी की...
गरियाबंद। जिले के शोभा थाना क्षेत्र के पेंड्रा गांव में गुरुवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई। पत्नी के घर छोड़कर चले जाने से नाराज...
नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ FIR, सीएमओ को धमकी...
अभनपुर। नगर पालिका अभनपुर के सीएमओ की शिकायत पर कांग्रेस नपा अध्यक्ष उतरसेन गहिवारे के खिलाफ गाली-गलौज, धमकी देने और शासकीय कार्य में बाधा...
