CG में लिव-इन पार्टनर की हत्या: शादीशुदा बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड के बीच हो गया झगड़ा… गुस्से में आकर लिव-इन पार्टनर को मार डाला… खून से लथपथ मिली महिला की लाश

शादीशुदा बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड के बीच हो गया झगड़ा

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक महिला के हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक शादीशुदा प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर दी है। दोनों लिव-इन पार्टनर थे। बताया जा रहा है की दोनों बीच झगड़ा हुआ था। जिसके बाद गुस्से में आकर आरोपी ने महिला पर चाकू से कई वार किये। जहां महिला की मौत हो गई। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पांडे पारा इलाके की रहने वाली महिला सीमा धनगुल(40) के पति की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद उसे अनुकंपा नियुक्ति मिली थी और वह कृषि उपज मंडी में प्यून के पद पर कार्यरत थी। उसका एक बेटा भी है, जो संबलपुर में रहता है।

कवर्धा पोस्टिंग हुई, पर नहीं गया
बताया जा रहा है कि कुछ साल पहले उसका कवर्धा के रहने वाले गंगाधर टंडन(53) से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था। जिसके बाद से दोनों लिव-इन में रह रहे थे। जबकि गंगाधर पहले से शादीशुदा है। उसके बच्चे भी हैं। मगर बालोद में पोस्टिंग होने के कारण वो यहीं रह रहा था। इस बीच 2 साल पहले उसकी पोस्टिंग कवर्धा कर दी गई थी। इसके बावजूद वो पिछले एक साल से काम पर नहीं जा रहा था।

गंगाधर मंडी में निरीक्षक के रूप में काम करता था। बताया गया है कि दोनों साथ रहते थे। सब कुछ ठीक चल रहा था। इस बीच रविवार देर रात को दोनों के बीच काफी विवाद हुआ। इसी दौरान आरोपी ने महिला की हत्या की है।

मकान मालिक ने दी थी सूचना
उधर, मकान मालिक लड़ाई-झगड़े की आवाज सुनकर पुलिस को सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। तब पुलिस को खून से लथपथ महिला की लाश मिली है।

आरोपी अरेस्ट
पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची, तब महिला का शव निर्वस्त्र था। उसकी लाश के पास में खाना पड़ा हुआ था। पुलिस ने मौके से तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। अब तक मिली जानकारी के अनुसार विवाद के बाद हत्या की बात सामने आई है। मगर महिला निर्वस्त्र क्यों पड़ी थी और असल में दोनों के बीच में क्या हुआ था। यह पता नहीं चल सका है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई… 5...

रायपुर। भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। जिला सहकारी बैंक के 5 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं दो कर्मचारियों...

भाजपा ने आयोजित किया ‘आपातकाल का काला दिवस’, प्रदेश...

रायपुर। BJP ने मंगलवार को 25 जून, 1975 को देश पर थोपे गए आपातकाल की ज्यादतियों और यंत्रणा की देश को एक बार फिर...

भिलाई निगम के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह के...

भिलाई। भिलाई निगम भिलाई के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह के निवास पर आज अचानक भाजपा के पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह अचानक पहुंच...

भिलाई का रूंगटा डेंटल कॉलेज बना सेंट्रल इंडिया का...

भिलाई। भिलाई का रुंगटा कॉलेज ऑफ़ डेंटल साइंस एंड रिसर्च इंडिया को इंडिया टुडे पत्रिका द्वारा मध्य भारत के प्राइवेट डेंटल कॉलेज में प्रथम...

ट्रेंडिंग