भिलाई में पूर्व PM भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर कालिख पोतने का मामला; 12 घंटे के अंदर आरोपी की गिरफ़्तारी की मांग…नहीं तो थाना का घेराव; जानिए पूरा मामला

भिलाई। भिलाई के कैम्प क्षेत्र में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर कालिख पोतने का मामला सामने आया है। इसको लेकर लोगों में आक्रोश का माहौल है। रहवासियों ने बताया कि, विगत कुछ महिने से शहर में असामाजिक तत्वों द्वारा भारत की विभूतियों का निरन्तर अपमान किया जा रहा है। इसी क्रम में अटल उद्यान केम्प- 2 वार्ड-37, संत रविदास नगर में स्थापित भारत रत्न की प्रतिमा स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर अज्ञात लोगो ने कालिख डालकर अपमानित किया है। थाना प्रभारी छावनी के नाम पत्र सौंपा गया है।

गौरतलब है कि, प्रतिमा स्थापना के दौरान कुछ लोगो द्वारा उत्पात मचाया गया था। उस समय कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी। पुलिस द्वारा स्थिति को नियंत्रित किया गया था। तथा प्रशासन के हस्ताक्षेप के बाद प्रतिमा स्थापित हुई थी। लोगों ने बताया कि, उस समय भी ऐसी आशंका जताई गयी थी कि उपद्रवी तत्व मूर्ति को नुकसान पहुँचा सकते है। लेकिन प्रशासन ने आश्वस्त किया था कि मूर्ति के सम्मान को बनाये रखा जायेगा। लेकिन शनिवार कि रात 3 जून 2023 को कुछ अज्ञात तत्वो ने कालिख पोतकर भारत रत्न का अपमान किया है। पूर्व में भी थाने में शिकायत किया जा चुकी है। परन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है। लोगों ने पुलिस से तत्काल कार्यवाही करने का निवेदन किया है। अन्यथा कल दिनांक 06.06.2023 को थाने का घेराव किया जायेगा जिसकी जिम्मेदारी आपकी होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...