छत्तीसगढ़ में अब तक इस मृत महिला और बच्चे की नहीं हो सकी पहचान: SP ने किया ईनाम घोषित… पहचान बताने वालों को मिलेगा 5000

छत्तीसगढ़ में अब तक इस मृत महिला और बच्चे की नहीं हो सकी पहचान

जांजगीर। जांजगीर जिले के ग्राम मुड़पार के मुड़ानाला के पास करीब एक महीने पहले मिले महिला व बच्चे के शव की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस उसके रिश्तेदारों अथवा पहचान के लोगों का इंतजार कर रही है। अब पुलिस ने महिला और बच्चे के साथ-साथ आरोपी की पहचान बताने वालों के लिए ईनाम की घोषणा की है। एसपी विजय अग्रवाल ने जारी आदेश में कहा है कि जो भी मृतक महिला और बालक की पहचान तथा फरार आरोपी के बारे में जानकारी देगा, जिससे उसकी गिरफ्तारी हो सके, उसे 5000 रुपये का ईनाम दिया जायेगा। साथ ही सूचना देने वालों का नाम गोपनीय रखा जायेगा।

आपको बता दें कि नैला चौकी क्षेत्र के ग्राम मुड़पार के मुड़ानाला के पास सोमवार की सुबह एक ही कंबल और चादर से लिपटा अर्धनग्न महिला और एक बच्चे का शव मिला था। दोनों के गले में रस्सी बंधी थी, मुंह में भी कपड़ा वगैरह ठूंसा गया था। साथ ही पास में एक मरा हुआ खरगोश भी था। शव की स्थिति देखकर पुलिस को यह साफ हो गया कि दोनों की हत्या कर शव फेंका गया है। पुलिस का मानना है कि घटना स्थल हत्यारों का घर हो सकता है।

इसमें एक से अधिक लोग भी शामिल होंगे। हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए दोनों को एक साथ बांधा गया और शव को बाइक वगैरह के बीच में रखकर लाया गया, क्योंकि महिला के पांव की उंगलियां और एड़ी घिस गई है। वहीं उसके घुटने में जलने के भी निशान हैं। इससे इस बात की संभावना है कि शव को बाइक के बीच में रखकर घसीटते हुए लाया गया है।आशंका है कि ये बाहरी होंगे तथा किसी पड़ोसी नगर में आकर रहते रहे होंगे। ऐसे लोगों का संपर्क बाहरी लोगों से कम होता है। इसलिए उनकी पहचान भी अक्सर छुपी रहती है। इसीलिए दाेनों की पहचान नहीं हो पा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अनुज शर्मा ट्रोलिंग मामला: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कड़ा रुख,...

विधायक व पद्मश्री अनुज शर्मा और उनके परिवार के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर हाईकोर्ट सख्त; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी। बिलासपुर: डिजिटल...

दुर्ग में डॉक्टर की घिनौनी करतूत: मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से डॉक्टर और मरीज के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र...

राजनांदगांव में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: SP अंकिता शर्मा ने...

राजनांदगांव: जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन में बड़ा...

26वें वसुंधरा सम्मान के लिए निर्णायक समिति गठित, एक...

रायपुर। लोकजागरण के लिए प्रदान किए जाने वाले प्रतिष्ठित वसुंधरा सम्मान के 26वें वर्ष के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस वर्ष...