बारिश व आंधी-तूफान का अलर्ट: छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में अगले 24 घंटो में बारिश की चेतावनी, कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ होगी बरसात

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम बदले-बदले से है। कभी धूप-कभी छांव के बीच लोगों की तबीयत भी बिगड़ रही है। इधर छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने एक बार फिर आज बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी दी है। प्रदेश में इस दौरान आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे काफी अहम हो सकते है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण आंधी के साथ तूफानी बारिश की संभावना जताई है।

एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर बना हुआ है। दक्षिण छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है और इस चक्रवाती परिसंचरण से एक ट्रफ तेलंगाना, रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से आंतरिक तमिलनाडु तक फैली हुई है। एक और ट्रफ उत्तर पूर्वी बिहार से झारखंड होते हुए छत्तीसगढ़ तक जा रही है। दक्षिण पूर्व अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हुआ है। इसके प्रभाव में कल 6 जून तक एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

मौसम विभाग की एजेंसी स्काई मेट वेदर के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो तेज़ बारिश संभव है। शेष कर्नाटक, सिक्किम, असम, मेघालय और पश्चिमी हिमालय के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

राजस्थान के कुछ हिस्सों, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा और दिल्ली एनसीआर के कुछ हिस्सों में धूल भरी आँधी और बारिश संभव है। बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है।

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक द्रोणिका के असर से छत्तीसगढ़ का मौसम बदलेगा। प्रदेश के कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में इस वक्त उत्तर-पश्चिमी हवाएं आ रही हैं, क्योंकि राजस्थान में बारिश की वजह से तापमान गिरा है, इसलिए उधर से आने वाली हवाओं की वजह से भी तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

बिहार से तमिलनाडु तक एक द्रोणिका बनी हुई है। इसके असर से प्रदेश में किसी भी जगह मौसम में बदलाव हो सकता है और तेज आंधी और बारिश की स्थिति बन सकती है। एचपी चंद्रा के मुताबिक प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। साथ ही 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चल सकती है। साथ ही एक दो जगहों पर हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं। एचपी चंद्रा ने बताया कि तापमान में भी विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अनुज शर्मा ट्रोलिंग मामला: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कड़ा रुख,...

विधायक व पद्मश्री अनुज शर्मा और उनके परिवार के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर हाईकोर्ट सख्त; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी। बिलासपुर: डिजिटल...

दुर्ग में डॉक्टर की घिनौनी करतूत: मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से डॉक्टर और मरीज के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र...

राजनांदगांव में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: SP अंकिता शर्मा ने...

राजनांदगांव: जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन में बड़ा...

26वें वसुंधरा सम्मान के लिए निर्णायक समिति गठित, एक...

रायपुर। लोकजागरण के लिए प्रदान किए जाने वाले प्रतिष्ठित वसुंधरा सम्मान के 26वें वर्ष के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस वर्ष...