पटवारियों की हड़ताल पर सीएम बघेल का कड़ा रुख: जनता को हो रही परेशानी पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, मुख्य सचिव को निर्देश देते हुए बोले – नौकरी, भर्ती या भत्ते में न हो दिक्कत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले कई दिनों से पटवारी हड़ताल पर है। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अब इस मामले पर सीएम भूपेश बघेल ने कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने इस मामले में चीफ सिकरेट्री को कड़े निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने हड़ताल के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली है। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि युवाओं और नागरिकों को हड़ताल की वजह से परेशानी नहीं होनी चाहिये। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को कहा है कि पटवारियों की हड़ताल की वजह से नौकरी, भत्ता संबंधी कार्यों में किसी तरह की परेशानी नहीं आनी चाहिये। आपको बता दे की प्रदेशभर के पटवारी 15 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है। इसका असर अब लोगों पर पड़ने लगा है।

अभी कालेजों और स्कूलों में प्रवेश से लेकर विभिन्न भर्तियां की जा रही हैं। इनसे जुड़े जरूरी कागजात बनवाने के साथ ही लोग अन्य कई प्रकार के काम के सिलसिले में तहसील से लेकर पटवारी कार्यालयों तक की दौड़ लगा रहे हैं, लेकिन पटवारियों की हड़ताल के चलते उनका काम नहीं हो पा रहा है। इससे ज्यादातर लोग परेशान हैं

एक अनुमान के मुताबिक आय जाति निवास प्रमाण पत्र का काम देखने वाले तहसीलदार के पास हर दिन औसतन 70-75 आय प्रमाण पत्र के आवेदन आते हैं। पटवारियों के जरिए ही जमीन के नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा जैसे महत्वपूर्ण कार्यों से लेकर नजरी नक्शा जैसे छोटे काम भी होते हैं। जमीन खरीदी बिक्री का भी यह सीजन है, जो हड़ताल की वजह से प्रभावित हुआ है। इससे लोगों में नाराजगी भी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अनुज शर्मा ट्रोलिंग मामला: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कड़ा रुख,...

विधायक व पद्मश्री अनुज शर्मा और उनके परिवार के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर हाईकोर्ट सख्त; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी। बिलासपुर: डिजिटल...

दुर्ग में डॉक्टर की घिनौनी करतूत: मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से डॉक्टर और मरीज के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र...

राजनांदगांव में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: SP अंकिता शर्मा ने...

राजनांदगांव: जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन में बड़ा...

26वें वसुंधरा सम्मान के लिए निर्णायक समिति गठित, एक...

रायपुर। लोकजागरण के लिए प्रदान किए जाने वाले प्रतिष्ठित वसुंधरा सम्मान के 26वें वर्ष के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस वर्ष...