CG विधानसभा चुनाव: छत्तीसगढ़ के सभी कलेक्टर-SP की बड़ी बैठक… चुनाव आयोग ने विस चुनाव की तैयारियां की शुरू… दो दिन चलेगी बैठक

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कुछ महीने बाद विधानसभा चुनाव होने वाले है। ऐसे में जहां राजनीतिक पार्टियां चुनावी तैयारी में जुटी है, तो वहीं चुनाव आयोग ने भी चुनावी तैयारियां तेज कर दी है। निर्वाचन आयोग की 8 और 9 को बड़ी बैठक होगी। इस बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारी भी शामिल होंगे। वहीं राज्य निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे। इस बैठक में सभी जिलों के कलेक्टर एसपी बैठक में मौजूद रहेंगे।

कलेक्टर एसपी कांफ्रेंस के बाद यह पहला मौका है, जब एक साथ सभी जिलों के कलेक्टर और एसपी राजधानी में जुटेंगे। एक तरह से इसे चुनाव की तैयारियों का आगाज कहा जाएगा, क्योंकि जिला प्रशासन और पुलिस को आगे चुनाव आयोग के दिशा निर्देश के मुताबिक तैयारियों में जुट जाना होगा। बता दें कि आचार संहिता लागू होने के बाद प्रशासन और पुलिस चुनाव आयोग के निर्देशन में काम करती है। इस दौरान कोई भी शिकायत होने पर आयोग को कलेक्टर एसपी को हटाने का अधिकार होता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव की महक का भारतीय U-19 महिला टीम में...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की बेटी क्रिकेटर महक नरवासे का चयन भारतीय U-19 महिला टीम में हुआ है. इतना ही नहीं, उन्हें टीम का...

CG News: नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का आरोप, रायपुर...

सूरजपुर | जिले में पदस्थ एक नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, लटोरी क्षेत्र में पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेंद्र दिवाकर के...

Durg News : खदान में डूबने से मासूम बच्चे...

दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र के पथरिया खदान में 13 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने जब...

भाजपा को बड़ा झटका, दंतेवाड़ा में 450 से ज्यादा...

दंतेवाड़ा। बस्तर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है. दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा विकासखंड के फूलपाड़ में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाजपा...