ब्रेकिंग: लखनऊ कोर्ट परिसर में कुख्यात गैंगस्टर संजीव जीवा की हत्या, मुख्तार अंसारी का राइट हैंड माना जाता था संजीव

लखनऊ: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर और कृष्णानंद राय हत्याकांड में आरोपी संजीव माहेश्वरी उर्फ़ संजीव जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. वकीलों के भेष में आए अपराधी ने संजीव जीवा को लखनऊ के सिविल कोर्ट परिसर में गोली मारी. इस गोलीकांड में एक बच्ची भी घायल हो गयी है. संजीव जीवा को एक मामले की सुनवाई के लिए पेशी पर लखनऊ की कोर्ट में लाया गया था.

जीवा मुख्तार अंसारी का राइट हैंड माना जाता था. कोर्ट परिसर में हुए गोलीकांड से पुलिस में हड़कंप मच गया है. लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं. इलाके की घेराबंदी कर हमलावर की तलाश की जा रही है. कोर्ट परिसर में भी सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. आशंका है कि हत्यारे के साथी भी कोर्ट परिसर में वारदात के समय मौजूद रहे होंगे.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Durg News: शराब पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, युवक...

दुर्ग। जिले के जामुल थाना क्षेत्र के वार्ड-22 स्थित कुरूद बाजार चौक में शराब पीने के दौरान हुआ विवाद हत्या में बदल गया। एक...

ओडिशा के मुख्यमंत्री से मिले सीएम साय, कहा –...

रायपुर/भुवनेश्वर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

कुम्हारी में गुटखे का ‘खेल’ बेनकाब : सेंट्रल GST...

दुर्ग। जिले के कुम्हारी क्षेत्र में सेंट्रल जीएसटी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर संचालित अवैध गुटखा फैक्ट्री का खुलासा...